Abbas Ansari: कोर्ट से दो साल की सजा पाए यूपी के मऊ सीट से विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी है। रविवार को छुट्टी के बावजूद विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों ने चुनाव आयोग को जानकारी भेजकर उनकी सदस्यता रद्द कर दी। दरअसल सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक अगर सांसदों और विधायकों को किसी मामले में 2 साल से ज्यादा की सुनाई जाती है तो उनकी सदस्यता (संसद और विधानसभा से) रद्द हो जाती है।
मालूम हो कि मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी मऊ सदर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे। भड़काऊ भाषण के एक मामले में विशेष कोर्ट ने शनिवार को उन्हें दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। किसी भी मामले में दो साल या उससे अधिक की सजा होने पर विधानसभा की सदस्यता खत्म होने का कानूनी प्रावधान है। अब्बास को सजा सुनाए जाने के बाद से ही उनके विधायक पद खत्म होने के कयास लगाए जा रहे थे। रविवार को विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी है। चुनाव आयोग को जानकारी भेज दी गई है। अब चुनाव आयोग बड़ा फैसला लेगा।
विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। उपचुनाव कराने के लिए यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके साथ ही मऊ सदर सीट पर उपचुनाव की संभावना बढ़ गई है। अब्बास अंसारी के पिता मुख्तार अंसारी भी इसी सीट से विधायक थे।
अब्बास ने विधानसभा चुनाव के दौरान एक चुनावी रैली में भड़काऊ भाषण देते हुए धमकी दी थी कि जब उनकी सरकार आएगी तो सब कुछ देख लेंगे। इस मामले में अब्बास अंसारी को गिरफ्तार किया गया था। अब कोर्ट ने उन्हें दो साल कैद की सजा सुनाई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”