Younger Siblings Disadvantages: अगर आप घर में सबसे छोटे हैं तो आपको कुछ बाते जान लेनी चाहिए। घर में छोटे भाई-बहन होने से ज्यादातर परिवार के बड़े लोगों का मन लगा रहता है, लेकिन एक रिसर्च में पाया गया है कि इससे आपको कुछ नुकसान भी हो सकता है। जो आपके हेल्थ, एजुकेशन और कमाई पर असर डाल सकता है।परिवार के बड़े-भाई बहन की तुलना में छोटे बच्चों को शुरुआती जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
हाल ही में यूनाइटेड स्टेट्स के नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च (NBER) द्वारा 'जर्म्स इन द फैमिली' नाम की स्टडी की गई, जिसमें पाया गया कि 1980 से 2015 के बीच करीब 11 लाख बच्चों के हेल्थ डाटा का एनालिसिस किया गया। जिसके मुताबिक बड़े भाई या बहन के मुकाबले छोटे बच्चे अपने जन्म के पहले साल में ही रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन के कारण 2 से 3 गुना ज्यादा अस्पताल में एडमिट होते हैं, ठंड के महीनों में जन्म लेने वाले छोटे बच्चों में यह खतरा ज्यादा होने की संभावना होती है।
नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च (NBER) के मुताबिक, स्टडी में वायरस ट्रांसमिशन के बारे में बताया गया कि बड़े भाई-बहन जब स्कूल या बाहर खेलने के लिए जाते हैं तो वे वहां से अनजाने में वायरस और पैथोजन्स घर ले आते हैं। ऐसे में छोटे बच्चे या भाई-बहन जिनका इम्यून सिस्टम पूरी तरह विकसित नहीं रहता है, जिस कारण बाहरी वायरस उन पर जल्दी हावी हो जाता है। यही कारण है कि इसका असर भविष्य में देखने को मिलता है। रिसर्च में पाया गया कि बीमार होने के कारण उनकी पढ़ाई पर काफी असर पड़ता है। ग्रेजुएशन में 0.5 प्रतिशत की कमी और 30 की उम्र तक उनकी कमाई में 1.3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (NLM) की एक अन्य स्टडी के मुताबिक छोटे भाई-बहनों में किशोरावस्था के दौरान चोट लगने और नशीले पदार्थों के सेवन का खतरा ज्यादा रहता है। इसके साथ ही इन बच्चों में बढ़ती उम्र में उन्हें सर्कुलेटरी डिसऑर्डर्स यानी ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके उलट बड़े भाई-बहनों में 50 साल की उम्र के बाद डिप्रेशन और एडीएचडी जैसी मेंटल बीमारियों का खतरा अधिक रहता है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-14
घड़ा ही नहीं, मिट्टी के बोतल और गिलास भी सेहत के लिए हैं फायदेमंद
2026-06-01
2026-05-30
2026-05-29
Energy saving cooler tips : कम बिजली खाने वाला Cooler खरीदना है? इन 5 बातों का रखें खास ख्याल
2026-05-26
25 मई से शुरु हो रहा नौतपा, धूप से आने के बाद तुरंत न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो.....
2026-05-23
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
2026-05-16
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
2026-05-16
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
2026-05-16
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
2026-05-14
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
2026-05-14
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
2026-05-14
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
2026-05-14
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
2026-05-13
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
2026-05-13