नई दिल्ली: संतरे का मीठा और ताजगी से भरा स्वाद सभी को पसंद आता है, लेकिन इस फल का वह हिस्सा जिसे हम आमतौर पर फेंक देते हैं, वह असल में सेहत का खजाना है। जी हां, हम बात कर रहे हैं संतरे के छिलके की। जो लोग इसे कचरे में डाल देते हैं, उन्हें शायद यह नहीं पता कि छिलका भी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है और आयुर्वेद तथा आधुनिक विज्ञान में इसे एक महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक औषधि माना जाता है।
संतरे के छिलके में विटामिन C की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। यह हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचाता है। साथ ही, यह हमारी त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। मुंहासे, झाइयां और दाग-धब्बे दूर करने के लिए संतरे के सूखे छिलके का पाउडर बनाकर फेसपैक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
संतरे के छिलके में मौजूद फ्लैवोनॉइड्स और एंटीऑक्सिडेंट्स हमारे दिल की सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। ये तत्व शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं, जिससे दिल की धड़कनें सही रहती हैं और हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। यह न केवल दिल को मजबूत बनाता है बल्कि रक्त संचार को भी बेहतर करता है।
अगर किसी को डायबिटीज है, तो संतरे के छिलके का सेवन उनके लिए भी लाभकारी हो सकता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) के स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं, जिससे डायबिटीज नियंत्रित रहती है। इसके सेवन से इंसुलिन की प्रतिक्रिया में भी सुधार हो सकता है।
संतरे के छिलके में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यह गैस, कब्ज, अपच और पेट में भारीपन जैसी समस्याओं को दूर करता है। छिलकों की चाय बनाकर पीने से पेट की इन समस्याओं से राहत मिलती है। बस छिलकों को सूखा कर उबाल लें और उसमें शहद मिला कर पिएं।
संतरे की खुशबू मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालती है। शोधों के अनुसार, संतरे की ताजगी और उसकी खुशबू तनाव, चिंता और अवसाद (डिप्रेशन) को कम करने में मददगार हो सकती है। कई लोग इस खुशबू को अपने घर और ऑफिस में इस्तेमाल करते हैं, जिससे वातावरण में शांति और सुकून का अनुभव होता है।
संतरे के छिलके का पाउडर दांतों के लिए भी लाभकारी है। इसे दांतों पर रगड़ने से दांत सफेद होते हैं और सांस की दुर्गंध भी दूर होती है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों को स्वच्छ रखते हैं और मसूड़ों के स्वास्थ्य में भी सुधार करते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Viral Infections: कोरोना के बाद दुनिया क्यों झेल रही लंबी बीमारी की मार
रोज एक जैसा भोजन करते हैं आप, क्षीण हो सकती है आपकी पाचन शक्ति
क्या स्मार्ट वाच बन सकता है आपके लिए कैंसर का कारण, जानिए कितना सच?
Air Pollution Causes Breathing Problems: क्या प्रदूषण बढ़ा रहा अस्थमा पेशेंट, कैसे करें बचाव
Norovirus outbreak: हंता के बाद नोरोवायरस का फैला आतंक, अब तक इसकी चपेट में 115 लोग
Sudden Cardiac Arrest: फिट लोगों को क्यों आ रहा हार्ट अटैक, जानें वजह
ब्राउन शुगर या सफेद शुगर कौन है आपके स्वास्थ्य लिए ज्यादा फायदेमंद
ऑफिस की चाय-कॉफी और AC की हवा आपको कर रही बीमार, बढ़ रहा किडनी खराब होने का खतरा
शरीर में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान! किडनी पर पड़ सकता है बुरा असर
क्या तरबूज बन रहा है जानलेवा, आखिर कैसे गई चार लोगों की जान, जाने वजह
पुरुषों में बढ़ रहा ओरल कैंसर, ICMR ने दी बड़ी चेतावनी
Hantavirus update: हंता वायरस से अब तक तीन की मौत, कैसे फैल रहा ये वायरस
breast cancer symptoms:अचानक महिलाओं में क्यों बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर, समय रहते पहचान लें लक्षण