Health tips for kidney: आपने अक्सर महसूस किया होगा कि कभी-कभी पेट के दाएं या बाएं भाग में अचानक हल्का दर्द या चुभन होने लगती है। ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन जब तक इसपर पूरा ध्यान जाए तब तक काफी देर हो जाती है और यह आपकी किडनी के लिए काफी घातक हो सकता है।
हमारे शरीर में मुख्यतः दो किडनी होती है, जो कि लगातर काम करते रहती है। इसका काम होता है खून को साफ करना, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालना, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना और पानी व मिनरल्स के संतुलन को बनाये रखता है। किडनी में अगर कोई दिक्कत होती है तो यह बहुत बाद में पता चला है क्योंकि शुरुआत में इसके लक्षण पता नहीं चल पाते हैं। क्योंकि शुरुआत में बहुत हल्का या न के बराबर दर्द होता है जिसे आमतौर पर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आप भी यही गलती करते हैं तो सावधान हो जाइए, आपके शरीर में ये लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
किडनी की बीमारी बहुत धीरे-धीरे होती है, जिससे पता नहीं चल पाता है। जब किडनी सही से काम नहीं करती है तो शरीर में गंदगी और टॉक्सिन्स जमा होने लगती है, जिससे कई तरह की दिक्कत होने लगती है। अगर आपको लगातर थकान और कमजोरी महसूस होती है, नींद नहीं आती है, आपके स्किन रूखी या खुजलीदार हो जाती है, बार- बार पेशाब, उसका रंग बदलना, खून आना या झागदार पेशाब आना, आंखों के पास सूजन, पैरों और टखनों में सूजन, भूख कम लगना और मांसपेशियों में दर्द होना इसका मुख्य कारण है, नियमित जांच कराएं।
लम्बे समय तक हाई ब्लड शुगर किडनी की ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाता है। इसके साथ ही हाई ब्लड प्रेशर किडनी पर दबाव डालता है। पेनकिलर का ज्यादा यूज, पानी की कमी और खराब खान- पान इसका मुख्य कारण है। इससे बचने के लिए आप ये काम कर सकते हैं। अपने डाइट को बैलेन्स करें, ज्यादा पानी पीए, धूम्रपान से बचें, शुगर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें, और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
अन्य प्रमुख खबरें
Cough Syrup पर सख्ती: सरकार ने बदले नियम-‘अब बिना लाइसेंस Medical Store स्टोर से नहीं होगी बिक्री’
2026-06-16
2026-05-27
2026-05-24
Viral Infections: कोरोना के बाद दुनिया क्यों झेल रही लंबी बीमारी की मार
2026-05-15
रोज एक जैसा भोजन करते हैं आप, क्षीण हो सकती है आपकी पाचन शक्ति
2026-05-09
क्या स्मार्ट वाच बन सकता है आपके लिए कैंसर का कारण, जानिए कितना सच?
2026-05-09
Air Pollution Causes Breathing Problems: क्या प्रदूषण बढ़ा रहा अस्थमा पेशेंट, कैसे करें बचाव
2026-05-09
Norovirus outbreak: हंता के बाद नोरोवायरस का फैला आतंक, अब तक इसकी चपेट में 115 लोग
2026-05-09
Sudden Cardiac Arrest: फिट लोगों को क्यों आ रहा हार्ट अटैक, जानें वजह
2026-05-08
ब्राउन शुगर या सफेद शुगर कौन है आपके स्वास्थ्य लिए ज्यादा फायदेमंद
2026-05-08
ऑफिस की चाय-कॉफी और AC की हवा आपको कर रही बीमार, बढ़ रहा किडनी खराब होने का खतरा
2026-05-08
क्या तरबूज बन रहा है जानलेवा, आखिर कैसे गई चार लोगों की जान, जाने वजह
2026-05-07
पुरुषों में बढ़ रहा ओरल कैंसर, ICMR ने दी बड़ी चेतावनी
2026-05-07
2026-05-07
2026-05-06