Cardiac arrest causes: आजकल लोगों को किसी भी समय हार्ट अटैक आ जाता है। डांस करते, खाना खाते, पार्क में टहलते हुए, जिम करते हुए लोगों को अचानक दिल का दौरा पड़ जा रहा है और उनकी मौके पर ही मौत हो जा रही है। इसमें उम्र से कुछ लेना-देना नहीं है, यह ज्यादातर फिट लोगों में हो रहा है, चलिए जानते हैं, इसका क्या कारण है?
अगर आपको लगता है कि हार्ट अटैक सिर्फ बूढ़े या पहले से बीमार लोगों को होता है, तो आप गलत सोच रहे हैं। आजकल सबसे ज्यादा हार्ट अटैक का खतरा युवा और फिट लोगों में पाया जा रहा है। आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिनमें लोग डांस करते हुए अचानक गिर जाते हैं और चंद मिनटों में उनकी मौत हो जा रही है। कई बार सुनने को मिलता है कि वो आदमी काफी फिट था रोजाना जिम जाता था, लेकिन अचानक कार्डियक अरेस्ट आया और उस आदमी की मौत हो गई। जानकारों के मुताबिक यह सिर्फ ऊपरी फिट है। कई बार हमें हार्ट अटैक के रिस्क फैक्टर के बारे में जानकारी नहीं होती है। अगर आप पहले से ही इसकी जानकारी रखते हैं तो आप सतर्क रहते हैं, लेकिन यह इस बात की गारंटी नहीं देता की अगर आपको कोई रिस्क फैक्टर नहीं है तो हार्ट अटैक नहीं आ सकता है।
हार्ट अटैक आने का सबसे बड़ा कारण है शरीर के किसी भी हिस्से में ब्लॉकेज होना। अगर शरीर में 10 % भी ब्लॉकेज है तो यह हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकता है। जो लोग स्मोकिंग करते हैं उनमें 20% से 30% तक बढ़ा देता है। क्योंकि वो साफ्ट ब्लॉकेज होता है और वो अचानक से रप्चर कर जाती है। क्लॉट बनकर फंस जाने के कारण अचानक तेज हार्ट अटैक आता है। जवान लोगों में इसका खतरा ज्यादा पाया गया है। इसका दूसरा सबसे बड़ा कारण है अचानक नॉर्मल आर्टरीज, जो हार्ट अटैक का कारण बनती है और माइनर ब्लॉक कर देती है, लेकिन यह तब होता है जब शरीर बहुत ज्यादा एक्सरसाइज कर लेता है।
इसका सबसे बड़ा कारण धूम्रपान है, जो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देता है। इससे बचने के लिए सबसे पहले आपको यह छोड़ना होगा। अपने आहार में फल, सब्ज़ी, सबूत अनाज और कम वसा वाला भोजन शामिल करें। तनाव से बचें और अपने वजन को कंट्रोल करने की कोशिश करें।
अन्य प्रमुख खबरें
ब्राउन शुगर या सफेद शुगर कौन है आपके स्वास्थ्य लिए ज्यादा फायदेमंद
ऑफिस की चाय-कॉफी और AC की हवा आपको कर रही बीमार, बढ़ रहा किडनी खराब होने का खतरा
शरीर में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान! किडनी पर पड़ सकता है बुरा असर
क्या तरबूज बन रहा है जानलेवा, आखिर कैसे गई चार लोगों की जान, जाने वजह
पुरुषों में बढ़ रहा ओरल कैंसर, ICMR ने दी बड़ी चेतावनी
Hantavirus update: हंता वायरस से अब तक तीन की मौत, कैसे फैल रहा ये वायरस
breast cancer symptoms:अचानक महिलाओं में क्यों बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर, समय रहते पहचान लें लक्षण
Asthma disease prevention tips:अस्थमा से बचाव में कारगर साबित हो सकते हैं ये टिप्स
Sugarcane benefits and side effects: गन्ने का जूस आपके लिए कितना फायदेमंद और कितना नुकसानदेह
Health tips: चुकंदर का जूस आपके लिए कितना फायदेमंद, जाने किसके लिए है नुकसानदेह
बदलते मौसम में बढ़ा बीमारियों का खतरा, Infection से बचाव के लिए अपनाएं ये आसान Health Tips
छोटे बीज, बड़े फायदे: ‘खरबूजे के बीज’ से बढ़ाएं Immunity और रखें Blood Pressure Control