Asthma disease prevention tips:अस्थमा से बचाव में कारगर साबित हो सकते हैं ये टिप्स

खबर सार :-
अस्थमा को एक ऐसी बीमारी माना जाता है, जो पूरी तरह लाइलाज होता है। अगर किसी को शुरुआती लक्षण दिखे तो इसे कैसे मैनेज कर सकते हैं?

Asthma disease prevention tips:अस्थमा से बचाव में कारगर साबित हो सकते हैं ये टिप्स
खबर विस्तार : -

Asthma disease prevention tips: अस्थमा की बीमारी को काफी गंभीर बीमारी माना जाता है, इसमें सांस की नली में सूजन आ जाती है और वो सिकुड़ जाती है। इसके साथ ही नालियों में अलग से म्यूकस बनने लग जाता है, जिस कारण अस्थमा के मरीज को खुलकर सांस लेने में कठिनाई होती है। यह बात पूरी तरह सच है कि इस बीमारी का जड़ से खत्म करने का कोई इलाज नहीं है, लेकिन इसके कुछ बचाव हैं, जिससे आप समान्य लोगों की तरह जिंदगी जी सकते हैं। अगर समय रहते इसके लक्षण को पहचान लिया जाए तो दवाओं के साथ और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके इसे ज्यादातर कंट्रोल किया जा सकता है।

अस्थमा से बचाव के लिए जरूरी टिप्स

अपने बेडरूम में जिन चीजों से धूल जमा होती है उसे हटा दें या कम कर दें। तकिया और बेड पर धूल न जमा होने दें। उन्हें हर रोज साफ़ करते रहना चाहिए। रेशम या रूई वाले कंबल का इस्तेमाल न करके उसकी जगह आसानी से धूल जाना वाले बेडशीट्स आपके लिए ज्यादा उपयोगी होगा। अगर संभव हो तो घर की कालीन हटाकर हार्डवुड या लिनोलियम का प्रयोग करें। अगर आप नमी वाली जगह पर रहते हैं तो डाक्टर से परामर्श लेकर 'डिह्यूमिडिफायर' का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही एलर्जी वाले मौसम में खिड़कियां बंद रखने की कोशिश करें।

घर की सफाई

घर के उन हिस्सों में जरूर सफाई करें जहां पानी जमा होता है, जैसे बाथरूम, किचन। इस जगह पर फफूंद लगने का डर रहता है। हर हफ्ते में एक बार पूरे घर की सफाई करें, लेकिन इस बात का ध्यान दें कि धूल- मिट्टी आपके सांस तक न पहुंचे, इसके लिए आप मास्क जरूर लगाएं। अगर आपके घर में पालतू जानवर है और आपको उनके बालों से एलर्जी है तो उनसे दूरी बनाए रखें।

हेल्दी लाइफ स्टाइल से बदलाव

अस्थमा के रोगी को हर रोज व्यायाम करना चाहिए इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे आपके दिल और फेफड़े मजबूत होते हैं, जिससे काफी हद तक इसमें सुधार हो सकता है। अगर बाहर जाते समय या एक्सरसाइज करते समय आपको ठंडी हवा का अहसास होता है, तो आपको बराबर मास्क लगाना चाहिए। अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है तो यह आपके लिए अच्छा संकेत नहीं है।

अन्य प्रमुख खबरें