वाझा-2 ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है ये दमदार फिल्म

खबर सार :-
Vaazha 2 Release: वाझा 2 की रिलीज डेट को लेकर दर्शकों के मन में काफी उत्सुकता बनी हुई  है। हिशर एच की फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। चलिए जानते हैं कि ये ओटीटी पर कब आने वाली है।

वाझा-2 ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है ये दमदार फिल्म
खबर विस्तार : -

Vaazha 2 Release: "वाझा-2" फिल्म को रिलीज हुए एक महीने पूरे हो गए हैं, लेकिन आज भी यह दर्शकों के बीच में काफी पसंद किया जा रहा है। दर्शक इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म ने करियर और सफलता पर आधारित है, जिसमें समाज के दबाव को दिखाया गया है। फिल्म ने अब तक 230 करोड़ रूपये की कमाई कर चुका है। 

वाझा-2

हाशिर एच की मूवी "वाझा-2" को लेकर दर्शकों में काफी हलचल मची हुई है। इसे 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ सुपरहिट साबित हुई थी। यह एक मलयालम भाषा का कॉमेडी फिल्म है, जो दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय रहा है। फैंस इसके ओटीटी रिलीज को लेकर काफी उत्सुक हैं, उन्हें फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है और जल्द ही यह ओटीटी पर रिलीज हो जा रहा है। चलिए जानते हैं, किस प्लेटफार्म पर कब और कहां रिलीज होती है। 

वाझा-2 की कहानी

"वाझा-2" की कहानी हाशिर, एलन, अजिन औऱ विनायक नाम  के चार दोस्त हैं, जो पढ़ाई में कमोजर होते हैं। उनके माता-पिता और स्कूल के लोग उन्हें लूजर कहते हैं, बढ़ती उम्र के साथ उन्हे कई तरह की परेशानी और जिल्लत का सामना करना पड़ता है। वो बड़े होने के साथ समाज के दबाव तले घुट-घुटकर जीने को मजबूर रहते हैं। यह फिल्म इतनी इमोशनल है कि दर्शक इसे रियल लाइफ से रिलेट कर सकते हैं। इस फिल्म का लक्ष्य यह है कि सफलता हमेशा अपने द्वारा चुनी गई मंजिल से मिलती है, अगर हम दूसरों के मन-मुताबिक अपने लक्ष्य का चुनाव करते हैं, तो किसी ओर के नहीं रह जाते हैं और इसमें हमेशा परेशान रहते हैं।

ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स

"वाझा-2" को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज एक महीना कंप्लीट हो गया है और अब यह ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म की ऑफिशियल रिलीज की तारीख पक्की हो गई है, जो 8 मई को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार वाझा-2 ने बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ रुपये की कमाई कर चुका है। इस फिल्म का बजट 10 करोड़ था, जबकि इसने अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाई की है। 

अन्य प्रमुख खबरें