Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत की पुण्यतिथि पर इमोशनल हुईं बहन श्वेता, दी भावुक श्रद्धांजलि

खबर सार :-
सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से अलविदा कहे 6 साल बीच चुका है। उनकी मौत से पूरा देश शोक में डूब गया था। उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके चाहने वालों को भी बड़ा झटका लगा था।
Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत की पुण्यतिथि पर इमोशनल हुईं बहन श्वेता, दी भावुक श्रद्धांजलि
खबर विस्तार : -

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: वक्त का पहिया किसी के लिए नहीं रुकता, आज सुशांत को दुनिया छोड़े पूरे छह साल बीत गए हैं। आज उनकी छठवीं डेथ एनिवर्सरी है। सुशांत को नम याद करते हुए उनकी बहन श्वेता सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उनकी एक एआई जेनेरेटेड फोटो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। उन्होंने सुशांत के जीवन, उनकी अच्छाईयां और स्पेस के प्रति उनके लगाव को दिखाते हुए श्रद्धांजलि दी है। 

 Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत की बहन श्वेता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

सुशांत की बहन श्वेता ने सोशल मीडिया पर इमोशनल मैसेज लिखा है, जिसमें रोने और दुखी होने के बजाय उनकी जिंदगी की जश्न मनाने की बात कही। उन्होंने अपने भाई के बारे में बताते हुए कहा कि, वो कभी ये नहीं सोचती हैं कि सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कैसे कहा, बल्कि इस बात पर ध्यान देती हैं कि सुशांत ने अपनी जिंदगी को कितना खुलकर जिया। वह याद करते हुए बताती हैं कि सुशांत में बच्चों जैसी जिज्ञासा थी। उनके अंदर आसमान के सितारों, ब्रांम्हांड के रहस्यों और इंसानी दिमाग को समझने का एक अनोखा जुनून था। वह हर किसी को समान इज्जत देते थे, जो उनकी सबसे बड़ी खूबी थी। इस मौके पर उन्होंने सुशांत की कुछ खास तस्वीरें पोस्ट की हैं। 

 Sushant Singh Rajput Death Anniversary:  14 जून 2020 को मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को कहा अलविदा

इसमें सबसे ज्यादा खास तस्वीर एआई से बनी है, जिसमें सुशांत को भगवान श्री राम के रुप में दिखाया गया है। श्वेता का मानना है कि ''समय के साथ कुछ लोग दुनिया से चले जाते हैं, लेकिन उनकी आत्मा और उनका असर हमेशा के लिए अमर हो जाता है। सुशांत भी एक ऐसी ही सख्सियत थे, जिनका असर आज भी लाखों लोगों के दिलों पर साफ देखा जा सकता है।'' बता दें कि 14 जून 2020 को मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

 Sushant Singh Rajput Death Anniversary:  सुशांत के विचार आज भी जिंदा

श्वेता ने आगे लिखा, ''कामयाबी का तब तक कोई मोल नहीं है, जब तक आपके भीतर दया का भाव न हो। वह कहती हैं कि जब भी कोई इंसान गुस्से को छोड़कर प्यार का रास्ता चुनता है, किसी की मदद करता है या कुछ नया सीखने की कोशिश करता है, तो वहां सुशांत के विचार जिंदा हो जाते हैं। सुशांत को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके दिखाए अच्छे रास्तों पर चलें, न कि सिर्फ उनके जाने का अफसोस मनाएं।''

 ये भी पढ़ें: Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

अन्य प्रमुख खबरें