Shehnaaz Gill Wedding Rumors: शहनाज गिल की सिंदूर वाली तस्वीर ने मचाई हलचल, फैंस ने लगाए शादी के कयास, जानें वायरल फोटो का सच

खबर सार :-

हाल ही में शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसे देखकर लोग आशंका जता रहे हैं कि उनकी शादी हो गई है। चारो ओर से लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
Shehnaaz Gill Wedding Rumors: शहनाज गिल की सिंदूर वाली तस्वीर ने मचाई हलचल, फैंस ने लगाए शादी के कयास, जानें वायरल फोटो का सच

खबर विस्तार : -

Shehnaaz Gill Wedding Rumors: हाल ही में सोशल मीडिया पर शहनाज गिल की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देख कर लोग उनकी शादी की बात कर रहे हैं। तस्वीर में वो एक सूट में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वो एक विवाहिता की तरह सजी संवरी दिख रही हैं, जिसके बाद लोग ये क्यास लगा रहे हैं कि उन्होंने गुपचुप शादी रचा ली है। 

Shehnaaz Gill Wedding Rumors: दुल्हन के लुक में नजर आई शहनाज

शहनाज गिल ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो एक सोने सा चमकता रॉयल सूट पहनी हुई हैं। इसके साथ ही उनके मांग में सुर्ख लाल सिंदूर लगा हुआ है। उनके फोटो ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है। उनके चाहने वाले उन्हे बधाइंया दे रहे हैं और साथ ही साथ यह भी पूछ रहे हैं कि उनकी शादी किसके साथ हुई है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में ’Divine’ लिखा है। इस तस्वीर पर उनके भाई ने प्यार भरा कमेंट किया है। बता दें कि शहनाज को पंजाब की कैटरीना कैफ कहा जाता है। इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'इश्कनामा' को लेकर चर्चा में हैं। 

Shehnaaz Gill Wedding Rumors: अपकमिंग ब्रांड के लिए सजी थीं शहनाज

शहनाज के दुल्हन की तरह सजने के पीछे क्या उनकी शादी है या कुछ और, चलिए जानते हैं। दरअसल वो अपने किसी अपकमिंग ब्रांड को लेकर इस खूबसूरत लुक में तैयार हुई हैं। यह लुक उनके फोटो शुट का हिस्सा है। एक एड शूट के लिए उनको इस रॉयल लुक में दुल्हन की तरह सजाया गया था। इसके एक दिन पहले भी वो एक काले रंग के हैवी सूट में नजर आई थीं। फैंस उनके गॉर्जियस लुक को देखकर खूब तारीफ कर रहे थे। फिलहाल शहनाज अपनी आने वाली फिल्म इश्कनामा को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनका यह लुक इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रहा है। 

Shehnaaz Gill Wedding Rumors: देसी वाइब विथ शहनाज को होस्ट करती हैं एक्ट्रेस

शहनाज के वर्क फ्रॉन्ट की बात करें तो पंजाबी फिल्म इक कुड़ी, किसी का भाई किसी की जान, थैंक यू फॉर कमिंग जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह अपना खुद का लोकप्रिय टॉक शो 'Desi Vibes With Shehnaaz' को होस्ट करती हैं। इस शो के दौरान वो विक्की कौशल और शाहिद कपूर जैसे कई दिग्गज सितारों का इंटरव्यू ले चुकी हैं। उन्होंने हौसला रख जैसी सुपरहिट पंजाबी फिल्मों में अपने अभिनय से सबका दिल जीत चुकी हैं। 

ये भी पढ़ें: Akshara Singh Bollywood: अक्षरा सिंह का बॉलीवुड में जलवा, अक्षय कुमार संग हिट गाने के बाद बढ़ी भोजपुरी स्टार्स की डिमांड, पैन इंडिया पहचान की ओर कदम

अन्य प्रमुख खबरें