Shaktimaan Returns: भारत का पहला देसी सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ एक बार फिर लौट आया है, लेकिन इस बार बिल्कुल नए अंदाज में। 1997 से 2005 तक डीडी नेशनल पर प्रसारित हुआ यह शो उस दौर के बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए प्रेरणा का स्रोत था। अब पॉकेट एफएम ने इसे ऑडियो फॉर्मेट में पेश किया है। ‘शक्तिमान रिटर्न्स’ नाम से जारी यह सीरीज 40 एपिसोड में तैयार की गई है।
‘शक्तिमान रिटर्न्स’ में एक बार फिर मुकेश खन्ना ही शक्तिमान की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, “इस शो का उद्देश्य हमेशा बच्चों और युवाओं को सच्चाई, साहस और निस्वार्थ भाव का संदेश देना रहा है। जब पॉकेट एफएम ने इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव दिया, तो मुझे यह जानने की उत्सुकता हुई कि शक्तिमान की कहानी ऑडियो में कैसी लगेगी।” उन्होंने बताया कि भले ही इसका फॉर्मेट बदला है, लेकिन शो का मूल संदेश वही है-“सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की विजय।”
मुकेश खन्ना ने कहा कि शक्तिमान का असली भाव आज भी बरकरार है और यह सीरीज नई पीढ़ी के लिए उतनी ही प्रेरक साबित होगी जितनी 90 के दशक में थी। ऑडियो फॉर्मेट के जरिए अब युवा और बच्चे कहीं भी, कभी भी शक्तिमान की कहानियां सुन सकेंगे। पॉकेट एफएम का कहना है कि इस सीरीज को आधुनिक ध्वनि तकनीक और बैकग्राउंड स्कोर के साथ पेश किया गया है ताकि सुनने का अनुभव सिनेमाई लगे।

सीरीज के लॉन्च पर पॉकेट एफएम ने एक मनोरंजक ब्रांड वीडियो भी जारी किया है। इसमें 90 के दशक के मशहूर खलनायक जैसे गुलशन ग्रोवर, शहजाद खान, रंजीत, शहबाज खान और सुरेंद्र पाल शक्तिमान की वापसी से डरते हुए नजर आते हैं। वीडियो ने सोशल मीडिया पर पुरानी यादों को फिर ताजा कर दिया है।
1997 में शुरू हुआ ‘शक्तिमान’ सिर्फ एक टीवी शो नहीं था, बल्कि समाज को नैतिक मूल्यों से जोड़ने वाला एक सांस्कृतिक आंदोलन था। ‘पंडित गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्री’ के रूप में मुकेश खन्ना ने दिखाया कि एक साधारण इंसान भी सच्चाई और साहस से सुपरहीरो बन सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Shiney Ahuja: इस आरोप से डूबा शाइनी अहूजा का करियर
आलिया भट्ट ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
Ranbir Kapoor Ayodhya Land: अभिनेता रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी करोड़ों की जमीन
रातोंरात 'वीर' फिल्म से हुईं फेमस, कैटरीना की हमशक्ल के टैग ने किया करियर बर्बाद
भारत में जल्द ही रिलीज होगी 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', जानें कहां देख सकते हैं
Dileep Raj Death: मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर दिलीप राज का 47 साल की उम्र में निधन, सदमे में इंडस्ट्री
Sunny Leone Birthday: सनी लियोनी बनना चाहती थीं नर्स, लेकिन किस्मत ने उन्हें बना दिया....
गोल्ड गाला में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान, 8 साल बाद करेंगी बॉलीवुड में वापसी
2 दिन में 10 करोड़ की मांग वरना जान से मारने की धमकी, निशाने पर एल्विश
'बंदर' का धमाकेदार टीजर रिलीज, बॉबी देओल ने मचाया धमाल
Shakti Kapoor death rumour: अपनी मौत की अफवाह पर आगबबूला हुए शक्ति कपूर, जारी किया वीडियो
The last tenant film: 25 साल बाद रिलीज हुई 'द लास्ट टेनेंट', इरफान खान विद्या बालन मेन लीड रोल में