मुंबई : बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने हाल ही में प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात की खास तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फिल्म 'एक दिन' में गाना गाने के लिए अरिजीत का आभार व्यक्त किया।
आमिर ने इंस्टाग्राम पर अरिजीत के साथ तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में आमिर खान और अरिजीत सिंह एक गाने पर जैमिंग (जैम सेशन) करते नजर आ रहे हैं। अरिजीत गिटार लिए हुए हैं और दोनों बातचीत करते भी दिख रहे हैं।
अभिनेता ने लिखा, "अरिजीत, हमारी फिल्म 'एक दिन' के लिए अपनी शानदार आवाज देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आपके परिवार और आपकी टीम के साथ बिताए चार दिन जादुई लगे।
आमिर की पोस्ट फैंस के दिल को भा गई। वे कयास लगा रहे हैं कि यह मुलाकात अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा के कुछ दिनों बाद हुई। आमिर खान फिल्म्स के बैनर तले बनी 'एक दिन' के लिए अरिजीत ने गाया है। हालांकि, गाने की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
यह एक रोमांटिक फिल्म है, जो 1 मई को रिलीज होने वाली है। अरिजीत की आवाज इस फिल्म के म्यूजिक में खास रंग भरने वाली है। फिल्म 'एक दिन' का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। कुछ समय पहले फिल्म की जानकारी देते हुए निर्माताओं ने इसका टीजर जारी किया था। फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद मुख्य भूमिका में हैं, और उनके साथ साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आएंगी। इसकी कहानी प्यार, सपनों और जज्बातों से भरी हुई दिखाई गई है।
टीजर में जुनैद और साई पल्लवी की जोड़ी और उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा गया था, जिसके बाद फैंस अभिनेत्री को हिंदी सिनेमा में देखने के लिए बेताब हैं। अरिजीत के संन्यास की घोषणा के बाद कुछ फिल्मों में उनकी आवाज को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं, जिनमें 'बैटल ऑफ गलवान', 'ओ रोमियो', और अब 'एक दिन' शामिल हैं। हालांकि, आमिर खान की इस फिल्म का गाना अभी रिलीज नहीं हुआ है।
अन्य प्रमुख खबरें
Mardaani 3 Box Office: मर्दानी 3 की धुआंधार कमाई जारी, फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
Battle of Galwan: सलमान खान के फैंस के लिए बुरी खबर ! 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज टली
O Romeo: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' की रिलीज को मिली हरी झंडी, कोर्ट ने खारिज की याचिका
Mirzapur The Film की रिलीज डेट का ऐलान, अब बड़े पर्दे पर दिखेगा कालीन और गुड्डू भैया का भौकाल
'अस्सी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, दमदार अंदाज में दिखीं तापसी पन्नू
Nari Nari Naduma Murari OTT Release: 'नारी नारी नादुमा मुरारी' इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज
Personality Rights पर सख्त कदम, हाईकोर्ट पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय
Rohit Shetty House Firing: रोहित शेट्टी की बढ़ाई गई सुरक्षा, शूटर्स की हुई पहचान
Rajpal Yadav: राजपाल यादव जाएंगे जेल ! कोर्ट ने दिया सरेंडर करने का आदेश, जानें क्या है पूरा मामला
Dhurandhar 2 Teaser: 'धुरंधर 2' का 1 मिनट 12 सेकंड का दमदार टीजर जारी, रणवीर सिंह का दिखा भौकाल
Dhurandhar 2 Poster: धुरंधर 2 का दमदार पोस्टर जारी, खून से लथपथ दिखे ‘हम्जा’ रणवीर सिंह