Anupam Kher Fake Account: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर अपनी सकारात्मक सोच, प्रेरणादायक संदेशों और निजी जिंदगी की झलकियों के लिए जाने जाते हैं। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उनकी मजबूत मौजूदगी है और लाखों प्रशंसक उन्हें फॉलो करते हैं। आमतौर पर अनुपम खेर अपने दिन की शुरुआत किसी मोटिवेशनल मैसेज के साथ करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक गंभीर और जरूरी चेतावनी जारी की है।
दरअसल, अभिनेता के नाम से सोशल मीडिया पर एक फर्जी अकाउंट बनाया गया है, जो न केवल लोगों को भ्रमित कर रहा है बल्कि ऑनलाइन ठगी का जरिया भी बन सकता है। इस फेक अकाउंट की खास बात यह है कि इसमें अनुपम खेर की ऑरिजनल वीडियो और कंटेंट पोस्ट किए जा रहे हैं, जिससे कई लोग इसे असली समझ बैठें। यही वजह है कि अभिनेता को खुद सामने आकर इस बारे में सफाई देनी पड़ी।
अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके नाम से चल रहा एक और अकाउंट पूरी तरह फर्जी है। उन्होंने कहा कि इस अकाउंट से उनके करीबी दोस्तों और परिचितों को फॉलो रिक्वेस्ट भेजी जा रही थी। जब कुछ दोस्तों ने उनसे दूसरा अकाउंट बनाने को लेकर सवाल किया, तब इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। वीडियो में अभिनेता ने साफ शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया पर उनका केवल एक ही आधिकारिक अकाउंट है और उनके नाम से चल रहे किसी भी अन्य अकाउंट को फॉलो न किया जाए। उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे किसी भी तरह के मैसेज, निवेश के प्रस्ताव या निजी जानकारी मांगने वाली रिक्वेस्ट से सतर्क रहें।

अनुपम खेर ने वीडियो के साथ कैप्शन में भी चेतावनी लिखी। उन्होंने कहा, “कृपया ध्यान दें, मेरा केवल यही इंस्टाग्राम अकाउंट है। मेरे नाम से जुड़े किसी भी अन्य अकाउंट से आने वाली फॉलो रिक्वेस्ट को अनदेखा करें।” अभिनेता ने यह भी बताया कि हाल के दिनों में बॉलीवुड सेलेब्स के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे ऐंठने के कई मामले सामने आए हैं। अभिनेता ने बताया कि, सोशल मीडिया पर बने इन फर्जी अकाउंट्स के जरिए अक्सर फिल्मों में निवेश का झांसा दिया जाता है और मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों को ठगा जाता है। कई बार आम लोग यह सोचकर भरोसा कर लेते हैं कि सामने वाला अकाउंट किसी बड़े सेलेब्रिटी का है, और इसी भरोसे का गलत फायदा उठाया जाता है। अनुपम खेर ने कहा कि सावधानी और जागरूकता ही इस तरह की ऑनलाइन ठगी से बचने का सबसे बड़ा हथियार है।
काम के मोर्चे पर बात करें तो अनुपम खेर इन दिनों अपने करियर की 550वीं फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग गुरुग्राम में हो रही है और अभिनेता लगातार सेट से जुड़ी झलकियां सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने गुरुग्राम के घने कोहरे का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उन्होंने पहली बार दिल्ली-एनसीआर में इतनी सर्दी और कोहरे का अनुभव किया है। ‘खोसला का घोसला-2’ में अनुपम खेर के साथ बोमन ईरानी, किरण जुनेजा, रणवीर शौरी, परवीन डाबास और तारा शर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है।
अन्य प्रमुख खबरें
'धुरंधर' रणवीर सिंह को जान का खतरा! Whatsapp पर मिली धमकी, मांगी करोड़ों की फिरौती
Ghooskhor Pandat: मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडत' का बदलेगा टाइटल, हटाए जाएंगे आपत्तिजनक शब्द
फिल्म 'एक दिन' में सुरों का जादू बिखेरेंगे अरिजीत सिंह, 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' ने कहा 'शुक्रिया'
Mardaani 3 Box Office: मर्दानी 3 की धुआंधार कमाई जारी, फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
Battle of Galwan: सलमान खान के फैंस के लिए बुरी खबर ! 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज टली
O Romeo: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' की रिलीज को मिली हरी झंडी, कोर्ट ने खारिज की याचिका
Mirzapur The Film की रिलीज डेट का ऐलान, अब बड़े पर्दे पर दिखेगा कालीन और गुड्डू भैया का भौकाल
'अस्सी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, दमदार अंदाज में दिखीं तापसी पन्नू
Nari Nari Naduma Murari OTT Release: 'नारी नारी नादुमा मुरारी' इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज
Personality Rights पर सख्त कदम, हाईकोर्ट पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय
Rohit Shetty House Firing: रोहित शेट्टी की बढ़ाई गई सुरक्षा, शूटर्स की हुई पहचान