तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के सपोर्ट उतरा बॉलीवुड, अजय-सलमान समेत कई सितरों ने की आर्थिक मदद

खबर सार :-
Rajpal Yadav Jail : राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें चेक बाउंस केस में सरेंडर करने के लिए मजबूर किया गया है। जनशक्ति जनता दल के नेशनल प्रेसिडेंट तेज प्रताप यादव, राजपाल की मुश्किल घड़ी में मदद के लिए आगे आए हैं। कई एक्टर भी सपोर्ट दिखा रहे हैं।

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के सपोर्ट उतरा बॉलीवुड, अजय-सलमान समेत कई सितरों ने की आर्थिक मदद
खबर विस्तार : -

Rajpal Yadav Jail : मशहूर कॉमेडी अभिनेता राजपाल यादव इस समय अपनी ज़िंदगी के बहुत मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं। भारी कर्ज़ और लंबी कानूनी लड़ाई ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।  करीब 9 करोड़ रुपये के आर्थिक संकट के चलते उन्हें हाल ही में तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। एक्टर अभी फाइनेंशियल दिक्कतों का सामना कर रहे हैं और उनके पास लोन चुकाने के लिए ज़रूरी फंड नहीं हैं।  उनकी मौजूदा हालत को देखते हुए, फ़िल्म इंडस्ट्री के कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं, जिससे यह साबित होता है कि बॉलीवुड मुश्किल समय में भी अपने कलाकारों के साथ खड़ा होना जानता है।

Rajpal Yadav: राजपाल यादव की मदद को उतरा बॉलीवुड

एक्टर सोनू सूद ने सबसे पहले खुलकर अपना सपोर्ट जताया था। जिसके बाद अब सलमान खान और अजय देवगन समेत कई बॉलीवुड एक्टर्स ने राजपाल यादव को आर्थिक मदद की पेशकश की है। इसके अलावा गुरमीत चौधरी और म्यूज़िक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह ने भी उनका साथ दिया। राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने कहा है कि बुधवार को सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन समेत कई बड़े स्टार्स राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं।  मैंने हाल ही में डेविड धवन से बात की, जिन्होंने भी अपना सपोर्ट देने का भरोसा दिया।"

जल्द मिल सकती है जमानत

उन्होंने ने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री राजपाल के साथ मजबूती से खड़ी है, लेकिन फाइनेंशियल और लीगल प्रोसेस में समय लगता है। उन्होंने यह भी बताया कि राजपाल यादव की बेल पिटीशन फाइल कर दी गई है, और अगली सुनवाई 12 फरवरी को होनी है। परिवार और करीबी दोस्तों को उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही राहत मिल सकती है।

तेज प्रताप यादव ने की 11 लाख की मदद

राजपाल यादव की मदद की घोषणा करते हुए राजनेता तेज प्रताप यादव ने भी 11 लाख रुपये की मदद की। उन्होेंन सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा- मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से 11,00,000 (ग्यारह लाख रुपए) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं।

सरेंडर करने से पहले दिया था भावुक बयान

बता दें कि राजपाल यादव इस समय तिहाड़ जेल में हैं। जेल में सरेंडर करने से पहले उन्होंने अपनी व्यथा सुनाई थी।  एक्टर ने अपना दुख ज़ाहिर करते हुए कहा, "मैं क्या करूं? मेरे पास पैसों की कमी है, मेरे पास पैसे नहीं हैं, और मुझे कोई रास्ता नहीं मिल रहा है। यहां मेरा कोई दोस्त नहीं है जो मदद कर सके।" इस बयान के वायरल होने के बाद सोनू सूद ने इस मुश्किल समय में एक्टर को सपोर्ट किया है। सोनू ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म में रोल ऑफर किया है और साथ ही 'छोटा सा साइनिंग अमाउंट' देने का वादा भी किया है। सोनू के इस कदम की अब सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

Rajpal Yadav: क्या है मामला क्यों जाना पड़ा जेल ? 

दरअसल राजपाल यादव का यह मामला 2010 का है, जब उन्होंने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'आता पता लापता' के लिए दिल्ली की मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के बाद वह लोन नहीं चुका पाए। उनके और उनकी पत्नी राधा के दिए 7 चेक बाउंस हो गए। अप्रैल 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें और उनकी पत्नी को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के सेक्शन 138 के तहत 6 महीने की जेल की सज़ा सुनाई थी। सेशन कोर्ट ने 2019 में इस सज़ा को बरकरार रखा।

अन्य प्रमुख खबरें