Rhea Chakraborty Interview: जेल से निकलने के बाद काम न मिलने पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द, बोलीं- ये गहरा ट्रॉमा है
खबर सार :-
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती जेल से छुटने के बाद अपना दर्द बयां किया है, उनका कहना है कि जेल से छूटने के बाद उन्हें कहीं काम नहीं मिल रहा है। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी ड्रग्स मामले की जांच में एनसीबी की जांच के आधार पर रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था।
खबर विस्तार : -
Rhea Chakraborty Interview: एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती एक बार चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो 'डबल डेट' पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी लाइफ के सबसे मुश्किल वक्त के बारे में बताया, जिसे सुनकर लोग दंग रह गए। एक्ट्रेस ने बताया कि जेल से निकलने के बाद उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था।
Rhea Chakraborty Interview: रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती को काम मिलने में कठिनाई
बॉलीवुड के दिग्गज स्टार में से एक दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनेक भाई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के द्वारा सितंबर 2020 में ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस गिरफ्तारी के बाद दोनों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। जिससे बाहर निकलने के लिए थेरेपी का सहारा लिया। अपनी जिंदगी के इस दर्द भरे हिस्से को शोविक ने 'चैप्टर 1' का नाम देते हुए कहा, ''मेरी जिंदगी का वह पहला चैप्टर आज से बिल्कुल अलग था। मैं एक सीधा-साधा 'नर्ड' लड़का था, जो देश-विदेश के बड़े MBA कॉलेजों जैसे IIM या व्हार्टन में लेने की तैयारियों में जुटा हुआ था। मेरे लिए तो IIM में जाना और भी बेहतर और बड़ा ऑप्शन था।''
Rhea Chakraborty Interview: पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) से जुझ रहे शोविक
शोविक ने बताया कि उनकी जिंदगी इस मोड़ पर आकर खड़ी हो जाएगी, उन्होंने सोचा भी नहीं था। शोविक ने आगे कहा,''फिर अचानक सब कुछ पूरी तरह बिखर गया। कोई भी इंसान अपनी जिंदगी में इन सब चीजों का अंदाजा पहले से नहीं लगा सकता। सच में, जिंदगी आपको पूरी तरह से चौंका देती है।''
बता दें कि रिया को 27 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था, जबकि उनके भाई को कई महीने जेल में बिताने पड़े। कुछ समय बाद उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। उनके भाई ने बताया कि 2020 के बाद दोनों को काम नहीं मिल रहा था। शोविक ने बताया कि इसका उनके मानसिक स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि वो पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) नाम की बीमारी से जुझ रहे हैं।
Rhea Chakraborty Interview: रिया चक्रवर्ती का छलका दर्द
शो के दौरान रिया चक्रवर्ती ने कहा, ''यह कोई ऐसी मामूली चीज नहीं है जिससे आप कभी भी पूरी तरह से बाहर आ सकें या इसे भूल सकें। यह एक गहरा ट्रॉमा है। यह एक ऐसी चीज है जो भले ही आपके दिमाग से वक्त के साथ धुंधली हो जाए, लेकिन यह आपके शरीर के भीतर हमेशा जिंदा रहती है।'' एक्ट्रेस ने आगे कहा, ''हमारा यह पूरा मामला सरेआम था, सब कुछ पूरी दुनिया के सामने था। इसलिए हर कोई इसके बारे में अच्छी तरह जानता है, हर कोई आज भी इस पर बात करता है, और अब मुझे इससे कोई शिकायत नहीं है, यह ठीक है।''
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-06-26
-
2026-06-26
-
2026-06-25
-
2026-06-25
-
2026-06-25
-
200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन का यू-टर्न, वापस ली अपनी याचिका
2026-06-25
-
2026-06-24
-
2026-06-24
-
2026-06-24
-
Prakash Raj: अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी, लगे ये गंभीर आरोप
2026-06-23
-
2026-06-22
-
2026-06-22
-
आज भी महसूस होती है पिता की कमी.... फादर्स डे पर इमोशनल हुए रजत बेदी
2026-06-21
-
2026-06-21
-
2026-06-21