Reality Show News: गोरखपुर सीट से लोकसभा सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन रियलिटी शो अलायंस इंडिया में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि उनकी बेटी भी इस शो का हिस्सा बनेंगीं। इस रियलिटी शो में बाप-बेटी के रिश्ते, विश्वास और गेम प्लान को लेकर अग्निपरीक्षा होगी, इसके लिए दर्शक बेहद उत्सुक हैं।
लोकसभा सांसद रवि किशन के रियलिटी शो में वापसी को लेकर दर्शकों में खुशी का माहौल है। इस बार का सफर उनके लिए बेहद खास होने वाला है। उनकी बेटी रीवा इसमें नजर आने वाली है। प्राइम वीडियो के नए हाई-वोल्टेज रियलिटी शो अलायंस इंडिया में रवि किशन और रीवा की जोड़ी भाग लेने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक रवि किशन और रीवा काफी लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट में काम करना चाहते थे। अलायंस इंडिया ने उनके इस चाहत को पूरा कर दिया है। इस शो की खास बात यह है कि यहां सिर्फ टास्क जीतना ही काफी नहीं होगा, बल्कि रिश्तों, भरोसे और गठजोड़ की भी कड़ी परीक्षा देनी होगी। ऐसे में दिलचस्प बात यह है कि क्या रवि किशन पिता होकर अपनी बेटी का साथ देंगें या एक प्रतियोगी की भूमिका में नजर आएंगें।
रवि किशन की बात करें तो उन्हें रियलिटी शो का काफी अच्छा अनुभव है। वहीं रीवा नई ताजगी के साथ शो का हिस्सा बनेंगीं। 29 साल की रीवा किशन ने साल 2020 में फिल्म सब कुशल मंगल से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में अक्षय खन्ना भी नजर आए थे। रीवा की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के एक्टिंग प्लेग्रुप और अमेरिका के एक्टिंग कॉर्प्स इंस्टीट्यूट से सिनेमा की पढ़ाई की है। अलायंस इंडिया को एक्टर कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक टीवी स्टार कुशाल टंडन और बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह भी इसमें भाग लेने वाले हैं।
प्राइम वीडियो के पिछले रियलिटी शो द ट्रेटर्स इंडिया दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। अब शो मेकर्स को उम्मीद है कि अलायंस इंडिया इससे बेहतर परफार्म करेगा। यह शो 26 जून से शुरु होगा और रोजाना दोपहर 12 बजे से स्ट्रीम किया जाएगा, जो छह हफ्तों से चलेगा। रीवा और रविकिशन की जोड़ी कितना लंबा सफर तय करती है? अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं।
ये भी पढ़ें: Sanchita Death Case: बंद कमरे में मिली संचिता की दर्दनाक कहानी, मौत से पहले दोस्त ने बताए कई चौंकाने वाले संकेत
अन्य प्रमुख खबरें
ALPHA Trailer: बॉबी देओल की 'लंका' जलाने निकलीं आलिया-शरवरी, एक्शन से भरपूर 'अल्फा' का ट्रेलर जारी
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-15
2026-06-15
2026-06-15
Surbhi Jyoti: टीवी हसीना सुरभि ज्योति बनी मां, 38 की उम्र में पहले बच्चे को दिया जन्म
2026-06-14
2026-06-14
2026-06-13
2026-06-13
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-11
2026-06-10
Kumud Rane: कुमुद राणे के निधन पर शोक में डूबा खान परिवार, अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए सलमान
2026-06-10
Bharathiraja: नहीं रहे तमिल सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर भारतीराजा, 84 साल की उम्र में हुआ निधन
2026-06-10