Raja Shivaji Box Office Collection Day 1: छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल ड्रामा फ़िल्म 'राजा शिवाजी' शुक्रवार, 1 मई 2026 को मराठी और हिंदी, दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी का किरदार निभा रहे हैं, जबकि जेनेलिया देशमुख साईबाई के भूमिका में नजर आ रही है। जबकि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के कैमियो ने इस फिल्म में चार चांद लगाने का काम किया है। हर कोई 'भाईजान' के कैमियो की तारीफ कर रहा है। फिल्म की दमदार कहानी, अभिनय और डायलॉग ने सभी का दिल छूआ है। इसी वजह से फिल्म ने पहले ही दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।
सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार, 'राजा शिवाजी' ने रिलीज़ के पहले दिन यानी शुक्रवार को 11.35 करोड़ की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की। इसका ग्रॉस कलेक्शन 13.51 करोड़ रुपये रहा। फिल्म हिंदी वर्जन से 3.35 करोड़ की कमाई की। जबकि मराठी वर्जन से 8 करोड़ कमाए। वहीं शानदार ओपनिंग के साथ ही फिल्म ने दूसरे दिन 12 बजे तक 0.86 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
अपने ओपनिंग डे पर, 'राजा शिवाजी' ने कंगना रनौत की फ़िल्म 'मणिकर्णिका' के ओपनिंग-डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया। 2019 में रिलीज़ हुई 'मणिकर्णिका' ने पहले दिन 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके अलावा इस फ़िल्म ने 'सैराट' और 'टाइमपास 2' के नाम रहे ओपनिंग-डे के पुराने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ दिया। इन दोनों फ़िल्मों ने अपनी-अपनी रिलीज़ के दिन लगभग 3.60 करोड़ (नेट) की कमाई की थी।
दूसरे मराठा साम्राज्य पर आधारित ऐतिहासिक फ़िल्मों की बात करें तो, ओम राउत और अजय देवगन की फ़िल्म 'तानाजी' (2020) ने अपने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.10 करोड़ की कमाई की थी। अब तक, सबसे बेहतरीन प्रदर्शन लक्ष्मण उतेकर और विक्की कौशल की फ़िल्म 'छलावा' ने किया है, जो 2025 में रिलीज़ हुई थी। 'छलावा' ने पहले दिन 33.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया था।
बता दें कि राजा शिवाजी में सितारों की पूरी फौज है। रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा, विद्या बालन, बोमन ईरानी और अमोल गुप्ते नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म में सलमान खान ने कैमियो ने फिल्म में जान फूंक दी है। 'राजा शिवाजी' का रन टाइम 3 घंटे 15 मिनट 5 सेकंड का है और यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की लाइफ पर बेस्ड है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-15
2026-06-15
2026-06-15
Surbhi Jyoti: टीवी हसीना सुरभि ज्योति बनी मां, 38 की उम्र में पहले बच्चे को दिया जन्म
2026-06-14
2026-06-14
2026-06-13
2026-06-13
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-11
2026-06-10
Kumud Rane: कुमुद राणे के निधन पर शोक में डूबा खान परिवार, अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए सलमान
2026-06-10
Bharathiraja: नहीं रहे तमिल सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर भारतीराजा, 84 साल की उम्र में हुआ निधन
2026-06-10
Peddi Box Office Day 6: राम चरण की 'पेद्दी' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, छठे दिन भी हुई बंपर कमाई
2026-06-09
Batwara 1947 Release: सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' का बदला नाम, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
2026-06-09