Raja Shivaji Box Office Collection Day 4: छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा फ़िल्म 'राजा शिवाजी' शुक्रवार, 1 मई 2026 को मराठी और हिंदी, दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म लगातार तीन दिनों तक डबल डिजिट में कमाई है। आइये जानते हैं फिल्म ने चौथे दिन कितनी कमाई कर चुकी है।
रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने रिलीज के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी और इसी के साथ इसने शानदार ओपनिंग की थी। वहीं वीकेंड पर भी ये सिनेमाघरों में छाई रही। फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ से ओपनिंग की थी।जबकि दूससरे दिन 10.55 करोड़ कमाए। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के तीसरे दिन फिल्म का 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म का तीन दिनों में भारत में नेट कमाई 33.90 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 40.34 करोड़ हो चुका है।
'राजा शिवाजी' ने वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, लेकिन अब उसकी असली परीक्षा हफ़्ते के बाकी दिनों में होगी। फ़िल्म के पहले सोमवार के कलेक्शन की बात करें तो, Sacnilk के डेटा के मुताबिक, शाम 5:00 बजे तक फ़िल्म ने 1.69 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, दोपहर के शो में फ़िल्म की ऑक्यूपेंसी रेट 17.1% दर्ज की गई है। हालांकि चौथे दिन कमाई अभी और बढ़ेगी।
फिल्म को मराठी वर्जन को दर्शकों से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जबकि हिंदी वर्शन धीरे-धीरे अपनी पकड़ मज़बूत कर रहा है। फ़िल्म को समीक्षकों से मिली-जुली समीक्षाएं मिली हैं, फिर भी सिनेमाघरों में फ़िल्म देखने वालों की भीड़ लगातार बनी हुई है। अपने पहले रविवार को, 'राजा शिवाजी' के लगभग 5,800 शो दिखाए गए, जो इसके ज़बरदस्त प्रदर्शन को दिखाता है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी यह फ़िल्म दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और बॉक्स ऑफ़िस पर लगातार कमाई कर रही है।
बता दें कि यह फ़िल्म रितेश देशमुख के लिए एक बेहद खास प्रोजेक्ट मानी जाती है, क्योंकि उन्होंने न सिर्फ़ इसे डायरेक्ट किया है, बल्कि इसमें अभिनय भी किया है। फ़िल्म में अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूज़ा, विद्या बालन और संजय दत्त जैसे कई बड़े कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा, फ़िल्म में सलमान खान का एक स्पेशल कैमियो भी है। यही नहीं, रितेश के बेटे राहिल और रियान ने भी इस फ़िल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की है, जिससे यह प्रोजेक्ट और भी ज़्यादा खास बन गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Ranbir Kapoor Ayodhya Land: अभिनेता रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी करोड़ों की जमीन
रातोंरात 'वीर' फिल्म से हुईं फेमस, कैटरीना की हमशक्ल के टैग ने किया करियर बर्बाद
भारत में जल्द ही रिलीज होगी 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', जानें कहां देख सकते हैं
Dileep Raj Death: मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर दिलीप राज का 47 साल की उम्र में निधन, सदमे में इंडस्ट्री
Sunny Leone Birthday: सनी लियोनी बनना चाहती थीं नर्स, लेकिन किस्मत ने उन्हें बना दिया....
गोल्ड गाला में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान, 8 साल बाद करेंगी बॉलीवुड में वापसी
2 दिन में 10 करोड़ की मांग वरना जान से मारने की धमकी, निशाने पर एल्विश
'बंदर' का धमाकेदार टीजर रिलीज, बॉबी देओल ने मचाया धमाल
Shakti Kapoor death rumour: अपनी मौत की अफवाह पर आगबबूला हुए शक्ति कपूर, जारी किया वीडियो
The last tenant film: 25 साल बाद रिलीज हुई 'द लास्ट टेनेंट', इरफान खान विद्या बालन मेन लीड रोल में