Stranger Things Season 5 release: तीन साल से भी ज्यादा समय के बाद आखिर वो वक्त आ गया है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स 5 आज ओटीटी पर रिलीज हो जाएगी। ये वेब सीरीज तीन अलग-अलग भाग में देखने को मिलेगी। इसका पहला वॉल्यूम कुछ ही घंटों में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो जाएगा। कहानी सीजन 4 के आखिर में वेक्ना के बड़े सरप्राइज़ से आगे बढ़ेगी, और फैंस को अपने सभी अनसुलझे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।
बता दें कि स्ट्रेंजर थिंग्स 5 हॉलीवुड की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक है। पिछले चार सीजन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली स्ट्रेंजर थिंग्स का अब आखिरी सीजन रिलीज के लिए तैयार है। भारत में, स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 8 एपिसोड वाली स्ट्रेंजर थिंग्स 5 भारत में 27 नवंबर को सुबह 6:30 बजे से आप नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। जबकि अमेरिका में नेटफ्लिक्स ने 26 नवंबर को सीजन 5 के पहले चार एपिसोड रिलीज करने का ऐलान किया है। इसके बाद अगले तीन एपिसोड क्रिसमस के दिन आएंगे, और आखिरी एपिसोड 31 दिसंबर, न्यू ईयर की शाम को रिलीज़ होगा।
स्ट्रेंजर थिंग्स 5 एपिसोड- 8
उल्लेखनीय है कि वॉल्यूम 1 में कुल चार एपिसोड हैं। हर एपिसोड 54 मिनट से 1 घंटे 23 मिनट तक लंबा है। डफ़र ब्रदर्स ने शुरू में नेटफ्लिक्स को अपसाइड डाउन और हॉकिन्स की पूरी कहानी बताने वाला 25 पेज का डॉक्यूमेंट दिया था। इनमें से कई बातें फैंस पहले ही जान चुके हैं, लेकिन कुछ बड़े राज अभी भी बाकी हैं, जो सीजन 5 में सामने आएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
The Kerala Story 2 पर मचा बवाल ! हटाए जाएंगे ये विवादित सीन, कोर्ट में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग
Rashmika-Vijay Wedding: शादी की रस्मों के लिए उदयपुर पहुंचे रश्मिका-विजय, 26 फरवरी को लेंगे सात फेरे
Internet पर धमाल मचा रहा 'टॉक्सिक' का Teaser, जानें... किन फिल्मों से मिलेगी 'रॉकिंग स्टार' को टक्कर
Salim Khan: सलीम खान की हालत गंभीर ! ICU में भर्ती, शूटिंग छोड़ लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
ओटीटी पर सैयामी खेर और गुलशन देवैया की '8 एएम मेट्रो', अभिनेत्री ने बताया दिल के करीब
Jai Somnath Teaser: संजय लीला भंसाली दिखाएंगे सोमनाथ मंदिर का संघर्षमयी इतिहास, रिलीज हुआ टीजर
तुम्हारा वो इलाज करेंगे 7 पुस्तें याद रखेंगी...रणवीर और रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी
'ओ रोमियो' ने जीता दिल, दर्शकों को भाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री,