Dishani Engagement: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने की सगाई,  होने वाले पति संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

खबर सार :-
Dishani Chakraborty Engagement: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी, दिशानी चक्रवर्ती ने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड, माइल्स मैंटज़ारिस से सगाई कर ली है। दिशानी ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक प्रपोज़ल की तस्वीरें शेयर करके फैंस को खुश कर दिया।
Dishani Engagement: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने की सगाई,  होने वाले पति संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
खबर विस्तार : -

Dishani Chakraborty Engagement: दिग्गज एक्टर और पॉलिटिशियन मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की लाडली बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने बॉयफ्रेंड माइल्स मंटजारिस (Myles Mantzaris) से सगाई कर ली है। यह कपल 6 दिसंबर, 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। दिशानी ने खुद सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरों के साथ यह खबर शेयर की और शादी की तारीख बताई। उन्होंने कन्फर्म किया कि वे 6 दिसंबर, 2026 को शादी करेंगे। इस अनाउंसमेंट के बाद चक्रवर्ती परिवार में जश्न का माहौल है और फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक, सभी सोशल मीडिया पर कपल को बधाई दे रहे हैं।

Dishani Chakraborty ने शेयर कीं प्रपोजल की रोमांटिक तस्वीरें 

एक जॉइंट पोस्ट में, दिशानी ने प्रपोजल के पल की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में माइल्स घुटनों के बल बैठकर दिशानी को प्रपोज करते दिख रहे हैं। एक और तस्वीर में 'डिस्को डांसर' स्टार की बेटी अपनी उंगली में बड़ी सी अंगूठी गर्व से दिखा रही हैं। आखिरी तस्वीर में कपल प्यार से किस करते हुए दिख रहा है। कैप्शन में दिशानी ने लिखा: "6.12.2026… हमेशा साथ रहने का सबसे आसान फैसला जो मैंने कभी लिया है।" एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने भी इस पोस्ट को लाइक किया।

Dishani Chakraborty Engagement

Dishani Chakraborty Engagement: कौन हैं मिथुन दा के होने वाले दामाद ?

बता दें कि मिथुन दा (Mithun Chakraborty) के होने वाले दामाद, माइल्स मंटजारिस पेशे से स्टेडीकैम ऑपरेटर और कलरलिस्ट हैं। वह फिल्म और विज़ुअल प्रोडक्शन इंडस्ट्री से जुड़े हैं। हालांकि वह ग्लैमर की दुनिया से दूर रहते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर दिशानी के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।

गौरतलब है कि दिशानी मिथुन की गोद ली हुई बेटी हैं। मिथुन की शादी एक्ट्रेस योगिता बाली से हुई है। उनकी पहली शादी 1979 में एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक से हुई थी; दोनों अलग हो गए और सिर्फ़ चार महीने बाद ही तलाक के लिए अर्ज़ी दे दी। मिथुन और योगिता ने 1979 में शादी की। उनके चार बच्चे हैं: मिमोह, उष्मे, नमाशी और एक गोद ली हुई बेटी, दिशानी।

Dishani Chakraborty Engagement 

 पांच दशकों से ज़्यादा लंबा रहा मिथुन दा का करियर

मिथुन चक्रवर्ती का करियर पांच दशकों से भी ज़्यादा लंबा रहा है, जिसमें उन्होंने 350 फ़िल्मों में काम किया है। "महागुरु" के नाम से मशहूर मिथुन राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। उन्होंने 1976 में मृणाल सेन की आर्ट-हाउस फ़िल्म मृगया से एक्टिंग की शुरुआत की और इस रोल के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का पहला नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

मिथुन की आने वाली फिल्में

मिथुन (Mithun Chakraborty) ने टेलीविज़न शो डांस इंडिया डांस में "ग्रैंडमास्टर" के तौर पर काम किया। उनका नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। उनकी हालिया रिलीज फ़िल्म द बंगाल फाइल्स है, जिसे विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा 'बंटवारा 194'  में नजर आएंगे। यह फ़िल्म 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ेंः- Sanchita Ugale Death : मनोरंजन जगत में मची सनसनी! 'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस संचिता उगाले ने की खुदकुशी

अन्य प्रमुख खबरें