Mahima Chaudhary Marriage:: फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने वाली 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस महिमा चौधरी इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर कोई उनकी शादी को लेकर चर्चा कर रहा है। वह दुल्हन के लुक में अपने दूल्हे के साथ पोज देती नजर आईं और अपने दोस्तों से मिठाई खाकर जाने के लिए कहा। उनके साथ जो दूल्ह के लिवास में दिख रहा वह जाने-माने एक्टर संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) है। दोनों को दूल्हा-दुल्हन की तरह देखकर हर कोई हैरान रह गया। जिसके बाद से यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या 52 साल की उम्र में महिमा ने दूसरी बार घर बसा लिया है? आइये जानते है कि क्या है वीडियो का सच।
दरअसल महिमा चौधरी इन दिनों फिल्मों में कम सक्रिय हैं। इस साल भले ही उन्होंने दो फिल्मों में काम किया हो लेकिन वह सुर्खियों में नहीं रहीं। लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वह गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं और इसकी वजह उनका ब्राइडल लुक है। उनके साथ दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) भी नजर आ रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दोनों एक साथ पैप्स के सामने फोटो खिंचवाने पहुंचे और वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बधाई भी दे रहे है। इस दौरान महिमा ने यहां तक कह दिया कि अगर वह शादी में नहीं आ पाए तो मिठाई खाकर ही जाना।
गौरतलब है कि महिमा और संजय मिश्रा के इस वीडियो को देखने के बाद लोग असमंजस में हैं कि क्या वाकई इन दोनों ने शादी कर ली है? हालांकि संजय मिश्रा और महिमा चौधरी का ये वीडियो फेक नहीं है बल्कि रियल है। लेकिन दोनों शादी कर रहे हैं ये खबर फेक है। दरअसल 52 साल की महिमा चौधरी और 62 साल के संजय मिश्रा ने यह लुक अपनी आने वाली फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' के प्रमोशन के लिए रखा है। महिमा चौधरी फिल्म दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी में संजय मिश्रा की दूसरी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावा व्योम और पलक ललवानी भी दिखेंगे। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Shiney Ahuja: इस आरोप से डूबा शाइनी अहूजा का करियर
आलिया भट्ट ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
Ranbir Kapoor Ayodhya Land: अभिनेता रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी करोड़ों की जमीन
रातोंरात 'वीर' फिल्म से हुईं फेमस, कैटरीना की हमशक्ल के टैग ने किया करियर बर्बाद
भारत में जल्द ही रिलीज होगी 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', जानें कहां देख सकते हैं
Dileep Raj Death: मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर दिलीप राज का 47 साल की उम्र में निधन, सदमे में इंडस्ट्री
Sunny Leone Birthday: सनी लियोनी बनना चाहती थीं नर्स, लेकिन किस्मत ने उन्हें बना दिया....
गोल्ड गाला में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान, 8 साल बाद करेंगी बॉलीवुड में वापसी
2 दिन में 10 करोड़ की मांग वरना जान से मारने की धमकी, निशाने पर एल्विश
'बंदर' का धमाकेदार टीजर रिलीज, बॉबी देओल ने मचाया धमाल
Shakti Kapoor death rumour: अपनी मौत की अफवाह पर आगबबूला हुए शक्ति कपूर, जारी किया वीडियो
The last tenant film: 25 साल बाद रिलीज हुई 'द लास्ट टेनेंट', इरफान खान विद्या बालन मेन लीड रोल में