Khalnayak Returns: धुरंधर और धुरंधर 2 में ACP असलम के अपने दमदार किरदार से सुर्खियां बटोरने के बाद संजय दत्त अब एक बार फिर अपने मशहूर नेगेटिव रोल में नज़र आने के लिए तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' का टीजर रिलीज़ कर दिया गया है। 24 अप्रैल को रिलीज हुए फिल्म टीजर उनके खूंखार लुक को देख फ़ैन्स की उत्सुकता और बढ़ गई है। हालांकि, इस बार उनका किरदार पहले से कहीं ज़्यादा खतरनाक और बेरहम नजर आ रहा है।
बता दें कि 33 साल पहले रिलीज़ हुई कल्ट क्लासिक फ़िल्म 'खलनायक' ने बॉक्स ऑफ़िस पर तहलका मचा दिया था। इस फ़िल्म में संजय दत्त अपने किरदार में ऐसे डूबे कि फ़ैन्स ने उन्हें हमेशा के लिए 'खलनायक' का टैग दे दिया। अब, 33 साल बाद अपना बदला लेने के लिए 'बल्लू' जेल से फरार हो गया है और ख़ून-खराबा मचाने के लिए वापस आ गया है। हाल ही में 'खलनायक रिटर्न्स' का पहला टीजर जारी किया गया, जिसमें संजय दत्त एक बेहद ज़बरदस्त और खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
दरअसल Jio Studios ने हाल ही में अपने ऑफिशियल YouTube चैनल पर 'Khalnayak Returns' का एक छोटा सा "फर्स्ट लुक" टीजर रिलीज किया है। इस टीजर में एक आदमी ज़मीन पर पड़ा हुआ है, जो खून से लथपथ है। तभी, संजय दत्त की ज़बरदस्त एंट्री होती है, उनके हाथों में हथकड़ियां बंधी हुई हैं। अपनी सिगार जलाते हुए, वे एक दमदार आवाज में कहते हैं, "मैंने तुमसे कहा नहीं था? 10 अक्टूबर, रात 10 बजे बल्लू जेल से फरार हो जाएगा... नायक नहीं, खलनायक हूं मैं।" 1 मिनट 12 सेकंड के इस छोटे से फर्स्ट लुक टीजर को देखने के बाद फैंस अपनी एक्साइटमेंट को रोक नहीं पा रहे हैं।
सुभाष घई द्वारा निर्देशित फ़िल्म 'खलनायक' 1993 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। इस फ़िल्म में जैकी और माधुरी ने 'राम' और 'गंगा' नाम के पुलिसवालों का किरदार निभाया था। संजय दत्त ने 'बल्लू' नाम के एक अपराधी का किरदार निभाया था। पुलिस इंस्पेक्टर बने जैकी श्रॉफ और माधुरी उसे पकड़ने के लिए एक योजना बनाते हैं। गंगा (माधुरी) भेष बदलकर बल्लू की दुनिया में घुस जाती है और फिर उसे गिरफ़्तार करवा देती है। इस फ़िल्म में कई ट्विस्ट थे। हालांकि, अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि 'खलनायक रिटर्न्स' में संजय दत्त के साथ किस अभिनेत्री को कास्ट किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
SVC 63: एक बार फिर चलेगा सलमान का जादू, इस दिन रिलीज होगी एक्शन-थ्रिलर फिल्म
Tamil Nadu Elections 2026: विजय-रजनीकांत से लेकर श्रुति-कमल हासन तक, दिग्गजों ने डाला वोट
‘भूत बंगला 2’ लेकर आएंगे अक्षय! फिल्म की सक्सेस के बाद सीक्वल बनाने की तैयारी में एकता कपूर
एक्टर अल्लू अर्जुन को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, AI के दुरुपयोग व डीपफेक पर लगी रोक