Dhurandhar 2 Release Date: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, आर. माधवन और संजय दत्त स्टारर 'धुरंधर द रिवेंज' (धुरंधर 2) रिलीज को तैयार है। 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रीव्यू होगा और 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज़ होगी। लेकिन रिलीज़ से पहले ही फिल्म विवादों में फंस गई है। सिख समुदाय ने फिल्म में रणवीर सिंह के कैरेक्टर पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि फिल्म सिख समुदाय की इमेज खराब करने की कोशिश कर रही है। सिख समुदाय ने फिल्म के प्रोड्यूसर्स को भी चेतावनी दी है।
महाराष्ट्र के एक सोशल एक्टिविस्ट विक्की थॉमस सिंह ने फिल्म के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर और एक्टर रणवीर सिंह, जो एक सिख कैरेक्टर निभा रहे हैं, के खिलाफ CBFC और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में लीगल नोटिस फाइल किया है। नोटिस में कहा गया है कि सिख समुदाय तंबाकू का सेवन नहीं करता और सिख धर्म में तंबाकू और धूम्रपान का सख्त निषेध है। ऐसे में फिल्म में ऐसा सीन दिखाना न सिर्फ धार्मिक रूप से असंवेदनशील है, बल्कि पूरे सिख समुदाय की आस्था का अपमान भी है।
दरअसल सिख समुदाय द्वारा भेजे गए नोटिस में दावा किया गया है कि फिल्म में रणवीर सिंह के सिख किरदार को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है, जो सिख धर्म के सिद्धांतों और परंपराओं के खिलाफ है। उनकी मांग है कि फिल्म से सिखों को स्मोकिंग करते हुए दिखाने वाले सभी सीन तुरंत हटाए जाएं। ऐसे सीन फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और फिल्म से जुड़े दूसरे प्रमोशनल मटीरियल से भी हटाए जाएं। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर निर्धारित समय में ये मांगें पूरी नहीं हुईं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि यह विवाद ऐसे समय पर आया है जब फिल्म ('धुरंधर 2') 19 मार्च को रिलीज़ होने वाली है। जिसका ट्रेलर लोगों को काफी एक्साइटेड कर रहा है। ये फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। वहीं विवादों के बावजूद, एडवांस बुकिंग अच्छी चल रही है, लेकिन इस लीगल नोटिस से फिल्म की इमेज पर असर पड़ सकता है। उम्मीद है कि दोनों पार्टियां मिलकर कोई हल निकाल लेंगी।
बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी नाम के एक काल्पनिक जासूस का रोल कर रहे हैं, जो हमजा अली बनकर पाकिस्तान में दुश्मनों के बीच रहता है और उनके बारे में भारत को जानकारी देता है। फिल्म के पहले पार्ट में जसकीरत सिंह रंगी को एक कैदी के रूप में दिखाया गया था, जिसे ट्रेनिंग मिलने के बावजूद पाकिस्तान भेज दिया गया था। अब फिल्म के दूसरे पार्ट में जसकीरत सिंह रंगी की जिदगी से जुड़े कई राज खुलने वाले हैं।
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई-थ्रिलर 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग शुरू होते ही, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। फिल्म के पेड प्रीव्यू को मिले ज़बरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, अब नॉर्मल एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। विशेषज्ञों की मानें तो उनका अनुमान है कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ पहले ही दिन 100 करोड़ के ओपनिंग रिकॉर्ड तक पहुंच सकती है। हालांकि, अभी ऐसी सिर्फ उम्मीद की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-11
2026-06-10
Kumud Rane: कुमुद राणे के निधन पर शोक में डूबा खान परिवार, अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए सलमान
2026-06-10
Bharathiraja: नहीं रहे तमिल सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर भारतीराजा, 84 साल की उम्र में हुआ निधन
2026-06-10
Peddi Box Office Day 6: राम चरण की 'पेद्दी' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, छठे दिन भी हुई बंपर कमाई
2026-06-09
Batwara 1947 Release: सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' का बदला नाम, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
2026-06-09
2026-06-08
मेरे लिए लड़का खोज रही हैं स्मिता....शादी के प्लान पर कंगना रनौत ने दिया मजेदार जवाब
2026-06-08
Salim Kumar: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्टर सलीम कुमार का निधन, 56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
2026-06-07
2026-06-06
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: कॉमेडी-कन्फ्यूजन और रोमांस से भरपूर वरुण धवन की फिल्म
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-04