Dhurandhar 2 Collection: 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने रिलीज के 40 दिन पूरे कर लिए है। पहले भाग की तरह दूसरा भाग भी दर्शकों के बीच छाया हुआ है।
रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए 102 करोड़ रुपये के दमदार कलेक्शन के साथ अपना खाता खोला था।रिलीज के बाद लगातर 3 दिनों तक फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रिकार्ड बना दिया। घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर वर्ल्डवाइड मार्केट तक फिल्म का जलवा लगातर देखने को मिल रहा है।
फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़ी फ़िल्मों को पीछे छोड़ दिया है और अब इसके सामने सिर्फ 'दंगल' का रिकार्ड बचा हुआ है। 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1800 करोड़ रुपये के आकड़े को पार कर चुका है, जबकि 'दंगल' अब भी करीब 2000 करोड़ रुपये की कमाई के साथ आगे आगे बनी हुई है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को फिल्म ने अब तक 1.23 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है। इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ का भारत में नेट कलेक्शन बढ़कर 1,132.87 करोड़ रुपये पहुंच गया है। जबकि इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1,355.97 करोड़ रुपये हो चुका है।
फिलहाल सभी की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि फिल्म आगे कैसा प्रदर्शन करती है और क्या यह आमिर खान की ‘दंगल' के 2000 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल हो पाएगी।
साल 2026 में रिलीज होने वाली एक भारतीय हिन्दी भाषा की जासूसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने मिलकर जियो स्टूडियो और B62 स्टूडियो के बैनर तले किया गया है। यह 2025 में आई फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है।
फिल्म के मुख्य किरदार के रूप में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी. गौरव गेरा, दानिश पांडोर और मानव गोहिल जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आए।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-11
2026-06-10
Kumud Rane: कुमुद राणे के निधन पर शोक में डूबा खान परिवार, अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए सलमान
2026-06-10
Bharathiraja: नहीं रहे तमिल सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर भारतीराजा, 84 साल की उम्र में हुआ निधन
2026-06-10
Peddi Box Office Day 6: राम चरण की 'पेद्दी' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, छठे दिन भी हुई बंपर कमाई
2026-06-09
Batwara 1947 Release: सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' का बदला नाम, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
2026-06-09
2026-06-08
मेरे लिए लड़का खोज रही हैं स्मिता....शादी के प्लान पर कंगना रनौत ने दिया मजेदार जवाब
2026-06-08
Salim Kumar: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्टर सलीम कुमार का निधन, 56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
2026-06-07
2026-06-06
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: कॉमेडी-कन्फ्यूजन और रोमांस से भरपूर वरुण धवन की फिल्म
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-04