Mardaani 3 Box Office Collection Day: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'बॉर्डर 2' (Border 2) और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की 'मर्दानी 3' के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं, लेकिन दोनों ने अपनी कहानियों और स्टार कास्ट से दर्शकों की भावनाओं को पकड़ने की कोशिश की है। सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बॉर्डर 2' जहां एक एक्शन वॉर फिल्म है, वहीं 'मर्दानी 3' बढ़ती क्राइम को उजागर करने वाली कहानी है। दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी अच्छा रहा है।
'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 23 जनवरी को रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों को आकर्षित किया। पहले दिन इसने 30 करोड़ रुपये कमाए, और दूसरे दिन (शनिवार) 36.5 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने 54.5 करोड़ कमाए, जबकि चौथे दिन यह आंकड़ा 59 करोड़ तक पहुंच गया। पांचवें दिन इसने 20 करोड़ कमाए, और छठे दिन 13 करोड़।
सातवें दिन यह आंकड़ा गिरकर 11.25 करोड़ हो गया। पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 224.25 करोड़ रहा। दूसरे शुक्रवार, यानी आठवें दिन, फिल्म ने 10.75 करोड़ कमाए, और नौवें दिन 17.75 करोड़, जिससे कुल कमाई 252.75 करोड़ रुपये हो गई। यह फिल्म 275 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और अब प्रॉफिट की ओर बढ़ रही है।
दुनिया भर के कलेक्शन की बात करें तो 'बॉर्डर 2' ने ग्लोबली 344 करोड़ कमाए हैं। भारत में ग्रॉस कलेक्शन 302.25 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी हैं। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में देशभक्ति को भी प्रमुखता से दिखाया गया है।
'मर्दानी 3' ने भी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त ओपनिंग की। यह फिल्म 30 जनवरी को रिलीज़ हुई थी और दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ी, पहले दिन 4 करोड़ कमाए। दूसरे दिन फिल्म ने 6 करोड़ कमाए। फिल्म की कहानी शिवानी शिवाजी रॉय (रानी मुखर्जी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो NIA में काम करती हैं और लापता युवा लड़कियों के मामलों की जांच करती हैं। जांच के दौरान पता चलता है कि इन गायब होने के पीछे एक ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट का हाथ है। फिल्म में रानी मुखर्जी, मल्लिका प्रसाद, जानकी बोडीवाला और प्रजेश कश्यप हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
वाझा-2 ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है ये दमदार फिल्म
रितेश देशमुख बने मराठी बॉक्स आफिस के किंगमेकर, राजा शिवाजी के साथ इन फिल्मों ने मचाई गदर
कर्ज में डूबी बॉलीवुड की ये बड़ी हस्ती, POCSO केस में बुरी तरह फंसा
जबलपुर क्रूज हादसे पर सोनू सूद ने उठाई सुरक्षा की मांग, लाइफ जैकेट की अनिवार्यता की अपील
राजा शिवाजी ने रिलीज से पहले की जबरजस्त कमाई, जानें किस फिल्म को छोड़ा पीछे
Bhooth Bangla Box Office: मंगलवार को 'भूत बंगला' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर बरसे नोट
Dhurandhar 2 Collection: बॉक्स आफिस पर 'धुरंधर 2' का जलवा कायम, 41 वें दिन की तगड़ी कमाई
Rakka: प्रेग्नेंसी में भी दीपिका पादुकोण करेंगी फुल ऑन एक्शन, राका के सेट से दिखी दमदार झलक
Bandar Release Date: सुपरस्टार यश से होगी बाॅबी देओल के ‘बंदर’ की टक्कर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म