कर्ज में डूबी बॉलीवुड की ये बड़ी हस्ती, POCSO केस में बुरी तरह फंसा

खबर सार :-
बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर सनोज मिश्रा काफी बुरी तरह फंस गए हैं। उनपर POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपनी परेशानी साझा किए हैं।

कर्ज में डूबी बॉलीवुड की ये बड़ी हस्ती, POCSO  केस में बुरी तरह फंसा
खबर विस्तार : -

POCSO act against sanoj: फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस फाइल हुआ है। उन्होने अपने सोशल मीडिया एकांउट इंस्टाग्राम की प्रोफाइल पर वीडियो शेयर कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। सनोज का कहना है कि उनका परिवार काफी बुरी स्थिति से गुजर रहा है, उनका परिवार कर्ज में डूब गया है और बहुत संकट में है।

POCSO एक्ट में फंसे सनोज मिश्रा

फिल्म जगत के डायरेक्टर सनोज मिश्रा एक बार फिर चर्चा में आए हैं। उनके खिलाफ केरल में POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दाखिल हुआ है। सनोज ने अपने इंस्टा पर विडियो साझा करते हुए बताया कि वो पुरी तरह अकेले पड़ गए हैं। उनका कहना है कि इस परिस्थिति में भी वो हिम्मत नहीं हारे हैं। उन्होने केरल पुलिस को चुनौती  के साथ अपनी लोकेशन बताई। सनोज ने अपने परिवार की खराब परिस्थिति का जिक्र करते हुए, अपनी बात को देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की अपील की है। 

द डायरी ऑफ मणिपुर

सनोज का कहना है कि ''उन्होंने कई करोड़ रूपये खर्च करके फिल्म ''द डायरी ऑफ मणिपुर'' बनाई थी और ये सारे पैसे कर्ज में लिए गए थे। लेकिन ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म की हिरोइन को लव जिहाद का शिकार बनाया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी बच्ची नाबालिग है, उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई और जब इसकी जांच हुई तो पता चला कि लड़की सच में नाबालिग है। लव जिहाद से जुड़े लड़के फरमान पर कई धाराएं लगीं है, लेकिन वो अभी तक बाहर पुरी आजादी से घूम रहा है। फिलहाल उसपर कार्रवाई जारी है।''

सनोज का झलका दर्द

वीडियो में सनोज का दर्द साफ झलक रहा है, ''उनका कहना है कि मेरे ऊपर पोक्सो के तहत केस दर्ज हुआ है। सनातन के लिए आवाज उठाना महंगा पड़ गया। सच बोलना कितना भारी है। किसी को झूठे केस में फंसाना बहुत आसान है। केरस में मेरेे खिलाफ केस हुआ है। केरल की पुलिस मुझे खोज रही है। जो जिहादी है, वो पूरी तरह खुला घूम रहा है। उसके साथ वहां का प्रशासन है। उसने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। फरमान को सनका सपोर्ट है, लेकिन मैं100 करोड़ सनातनियों के बीच अकेला पड़ गया हूं।''

अन्य प्रमुख खबरें