Bandar Release Date: बाॅबी देओल को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। एक्टर की बहुप्रतीक्षित फिल्म बंदर की रिलीज डेट बदल गई है। पहले यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि अब यह फिल्म 5 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी।
फिल्म की नई रिलीज डेट के ऐलान के साथ ही बॉक्स ऑफ़िस पर एक दिलचस्प टक्कर होने की संभावना बन गई है। साउथ इंडियन सुपरस्टार यश की बहुचर्चित फिल्म टॉक्सिक 4 जून को रिलीज़ होने वाली है। ऐसे में, इन दोनों फिल्मों के बीच सीधी टक्कर होने की उम्मीद है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि भले ही ये दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की हों, लेकिन एक ही समय पर रिलीज होने से दोनों के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है।
बंदर को निखिल आडवाणी की टीम के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि इसकी पटकथा सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, ये वही लेखक हैं जो पाताल लोक और कोहरा जैसे मशहूर प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं। बॉबी देओल के साथ-साथ इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी. शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, रिद्धि सेन और सबा आजाद जैसे बेहतरीन कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
फ़िल्म की कहानी एक मशहूर टीवी स्टार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी कामयाब जिंदगी में तब अचानक एक बड़ा मोड़ आता है, जब उसकी गर्लफ्रेंड उस पर कुछ गंभीर आरोप लगा देती है। एनिमल में अपनी जबरदस्त परफाॅर्मेंस के बाद बॉबी देओल की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और अब इसकी नई रिलीज डेट के ऐलान ने फिल्म को लेकर चल रही चर्चा को और भी तेज कर दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
SVC 63: एक बार फिर चलेगा सलमान का जादू, इस दिन रिलीज होगी एक्शन-थ्रिलर फिल्म
Tamil Nadu Elections 2026: विजय-रजनीकांत से लेकर श्रुति-कमल हासन तक, दिग्गजों ने डाला वोट
‘भूत बंगला 2’ लेकर आएंगे अक्षय! फिल्म की सक्सेस के बाद सीक्वल बनाने की तैयारी में एकता कपूर
एक्टर अल्लू अर्जुन को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, AI के दुरुपयोग व डीपफेक पर लगी रोक