Bhooth Bangla Box Office: मंगलवार को 'भूत बंगला' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर बरसे नोट

खबर सार :-
Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया आइए इस पर नजर डालते हैं।

Bhooth Bangla Box Office: मंगलवार को 'भूत बंगला' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर बरसे नोट
खबर विस्तार : -

Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार, राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी और वामिका गब्बी जैसे सितारों से सजी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई दर्ज की है।

‘भूत बंगला’ का 12वें दिन बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ ने पेड प्रिव्यू सहित बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ अपना खाता खोला था। इसके बाद फिल्म के पहले हफ्ते के कलेक्शन में उतार- चढ़ाव देखने को मिला। वीकेंड पर फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में फिर से सुधार देखने को मिला, जिससे इसकी कमाई में उछाल आया है।

Bhooth Bangla Box Office: सैकनिल्क की रिपोर्ट

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘भूत बंगला’ ने 12वें दिन यानी मंगलवार तक 3.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद जताई जा रहीं हैं कि आगे यह आकड़ा 4 करोड़ तक पर कर सकता है। इस ताजा कलेक्शन के बाद फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन बढ़ गया है, जबकि इसका ग्रॉस इंडिया कलेक्शन अब 143.73 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

'भूत बंगला' से जुड़ी जानकारी

‘भूत बंगला’ साल 2026 में रिलीज होने वाली एक भारतीय हिन्दी भाषा की कॉमेडी हॉरर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है,  जबकि फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर और केप ऑफ गुड फिल्म के बैनर तले अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर ने मिलकर किया है।

फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी  जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं।

अन्य प्रमुख खबरें