Anik Dutta Death: फिल्ममेकर अनिक दत्ता का रहष्यमयी तरीके से निधन, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने चौंकाया

खबर सार :-
Anik Dutta Death: नेशनल अवॉर्ड विजेता बंगाली फिल्ममेकर अनिक दत्ता का 65 साल की उम्र में निधन। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर, रीढ़, पसलियों और अंदरूनी अंगों में गंभीर चोटों का खुलासा, पुलिस जांच जारी।
Anik Dutta Death: फिल्ममेकर अनिक दत्ता का रहष्यमयी तरीके से निधन, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने चौंकाया
खबर विस्तार : -

Anik Dutta Death: फिल्म और मनोरंजन जगत में हाल ही में दुखद और चौंकाने वाली खबरों का सिलसिला जारी है। अब मशहूर बंगाली फिल्ममेकर अनिक दत्ता (Anik Dutta) का बुधवार को निधन हो गया। वे 65 साल के थे। नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर अनिक दत्ता की रहस्यमय मौत की खबर से पूरे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्टर जॉयजीत से लेकर प्रोड्यूसर राणा सरकार तक, इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों ने फिल्ममेकर के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Anik Dutta Death: कैसे हुई फिल्ममेकर की मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण कोलकाता में स्थित अपनी बहुमंजिला रिहायशी इमारत की छत से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। इस घटना के बाद, फिल्ममेकर को तुरंत ढाकुरिया के पास स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डायरेक्टर छत से कैसे गिरे, इस रहस्य की गुत्थी और उलझती जा रही है। इस बीच, फिल्ममेकर की शुरुआती पोस्टमॉर्टम (PM) रिपोर्ट देर शाम जारी की गई, जिसमें उनकी मौत का एक चौंकाने वाला कारण सामने आया है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।

Anik Dutta Death: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने

शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, छत से गिरने का सबसे गंभीर और जानलेवा असर अनिक दत्ता के शरीर के ऊपरी हिस्से पर पड़ा। इतनी ऊंचाई से सीधे जमीन पर गिरने के कारण उनके सिर की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि उनकी रीढ़ की हड्डी में न सिर्फ एक या दो, बल्कि कई जगहों पर कई फ्रैक्चर हुए थे। 

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस भयानक दुर्घटना में, फिल्ममेकर के शरीर का लगभग कोई भी हिस्सा चोट से अछूता नहीं रहा। जमीन पर गिरने के जोरदार झटके के कारण उनकी छाती की सभी पसलियां टूट गईं। इसके अलावा, उनके शरीर के निचले हिस्से खास तौर पर उनकी पेल्विक हड्डी और बाएं हाथ में भी गंभीर फ्रैक्चर पाए गए। इतना ही नहीं ऊंचाई से गिरने के भारी दबाव के कारण अनिक दत्ता के दोनों फेफड़े, लिवर, किडनी और यहां तक कि उनका दिल भी अंदरूनी तौर पर फट गया था। अंगों के इस तरह डैमेज होने की वजह से शरीर के भीतर बड़े पैमाने पर ब्लीडिंग शुरू हो गई थी। जिस वजह से डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके।

Anik Dutta ने फिल्म 'भूतेर भविष्यत' से की थी करियर की शुरुआत

अनिक ने 2012 में फिल्म 'भूतेर भविष्यत' से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद, उन्होंने शीर्षेंदु मुखोपाध्याय के उपन्यास आश्चर्य प्रदीप पर काम किया। उनकी तीसरी निर्देशित फिल्म*मेघनादबोध रहस्य थी। इसके अलावा, उन्होंने भबिश्योतेर भूत, बरुनबाबू बांद्धू और अपराजितो जैसी फ़िल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया। उनके निर्देशन में बनी फ़िल्म जोतो कांडो कोलकातातेई 2025 में रिलीज़ हुई।

अन्य प्रमुख खबरें