Batwara 1947 Release: सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' का बदला नाम, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

खबर सार :-
Batwara 1947 Release Date: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म की रिलीज़ की तारीख़ तय हो गई है। एक नए पोस्टर में फ़िल्म की कास्ट की पहली झलक दिखाई गई है। इस फ़िल्म में शानदार कलाकारों की दमदार परफ़ॉर्मेंस देखने को मिलेगी। यह फ़िल्म दर्शकों को भारत के इतिहास के एक अहम अध्याय से जोड़ने का वादा करती है।
Batwara 1947 Release: सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' का बदला नाम, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
खबर विस्तार : -

Batwara 1947 Release Date: दिग्गज अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फ़िल्म 'लाहौर 1947' का टाइटल आधिकारिक तौर पर बदल दिया गया है। 'लाहौर 1947' (lahore 1947) नाम से बन रही इस फ़िल्म का नाम बदलकर 'बंटवारा 1947' (Batwara-1947) कर दिया गया है। इस घोषणा के साथ ही, मेकर्स ने एक दमदार मोशन पोस्टर भी जारी किया है, जो बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी की पहली झलक दिखाता है। इसके अलावा मेकर्स ने फ़िल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

Batwara 1947 Release Date: लंबे समय बाद प्रीति जिंटा की वापसी

दरअसल फिल्म के टाइटल बदलने को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। अब इसकी आधिकारिक पुष्टि हो गई है। इस फ़िल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसे आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म से प्रीति जिंटा 2018 की फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं। 

Batwara 1947 Release Date: 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी फिल्म

सनी देओल (Sunny Deol) ने सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर जारी करने के साथ,फिल्म की रिलीज की तारीख भी बताई। एक्टर ने लिखा, "नफ़रत और डर के दौर में, उन्होंने हिम्मत चुनी। 14 अगस्त, 2026 से सिनेमाघरों में 'बंटवारा 1947' देखें।" सनी देओल के अलावा, पोस्टर में प्रीति ज़िंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल की झलक भी दिखाई गई है। 

इमरान हाशमी की फिल्म से होगी भिड़ंत

बता दें कि भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म आजादी और बंटवारे के दौर की भावनात्मक और ऐतिहासिक कहानी को बड़े पर्दे पर लाएगी। इस फिल्म की रिलीज के साथ बॉक्स-ऑफिस पर एक दिलचस्प मुकाबला भी देखने को मिलेगी, क्योंकि इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' भी 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर इन दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः- Peddi Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस 'पेद्दी' मचाया कोहराम, चार दिन में पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा
 

अन्य प्रमुख खबरें