Asha Bhosle Passed Away: सुरों की मल्लिका आशा भोसले का निधन हो गया है। रविवार को उन्होंने 92 साल की उम्र में ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन से संगीत जगत के साथ-साथ राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएम देवेंद्र फडणवीस समेत राजनीतिक जगत के तमाम नेताओं ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पर इन प्रमुख नेताओं ने संगीत की दुनिया में आशा भोसले के विशाल योगदान को याद किया।
बता दें कि आशा भोसले पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं। शनिवार रात को, उन्हें सांस लेने में तकलीफ और दिल से जुड़ी दिक्कतों के कारण ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) के ICU में भर्ती कराया गया था। जहां वहीं, रविवार दोपहर उनका निधन हो गया। उनके बेटे, आनंद भोसले ने गायिका के निधन की पुष्टि की है। जैसे ही यह दुखद खबर सामने आई, फिल्म सितारों और आम जनता, दोनों में शोक की लहर दौड़ गई। मशहूर गायिका आशा भोसले के बेटे, आनंद भोसले ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार को होगा। लोग कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X'पर आशा भोसले के साथ अपनी पिछली मुलाकातों की कई तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि वह उनके साथ हुई बातचीत की यादों को हमेशा संजोकर रखेंगे। PM मोदी ने कहा: "भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक, आशा भोसले जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है।
दशकों तक फैली उनकी असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ। चाहे उनके दिल को छू लेने वाले सुर हों या उनकी जोशीली रचनाएं, उनकी आवाज बेजोड़ रही। मैं उनके साथ अपनी मुलाकातों की यादों को हमेशा संजोकर रखूंगा। उनके परिवार, प्रशंसकों और दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।" "वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी, और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आशा भोसले के निधन पर अपना दुख व्यक्त करते हुए, X पर एक पोस्ट में लिखा: "आज हर भारतीय के लिए और विशेष रूप से मेरे जैसे हर संगीत प्रेमी के लिए एक दुखद दिन है, क्योंकि हमारी प्यारी आशा भोसले जी अब हमारे बीच नहीं रहीं। आशा ताई ने न केवल अपनी सुरीली आवाज़ और बेजोड़ प्रतिभा के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बनाई, बल्कि अपनी संगीत रचनाओं से भारतीय संगीत को भी बेहद समृद्ध किया। संगीत की हर शैली में ढल जाने की उनकी अनोखी क्षमता ने सभी का दिल जीत लिया। आशा जी, जिन्होंने अपनी आवाज़ से लाखों दिलों को छुआ, उन्होंने हिंदी, मराठी, बंगाली, तमिल और गुजराती सहित कई भाषाओं में साथ ही लोक संगीत में भी एक अमिट छाप छोड़ी है।"
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आशा भोसले के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने लिखा, 'महान संगीत प्रतिभा आशा भोसले के निधन से मैं बहुत दुखी हूं. वो एक इंस्पिरेशनल और मोह लेने वाली गायिका थीं, जिन्होंने पीढ़ियों तक हमारे दिलों पर राज किया.'
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर आशा भोसले की एक तस्वीर शेयर की है. इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मधुर आवाज और अद्वितीय गायकी की प्रतिमूर्ति दीदी आशा भोसले जी ने दशकों तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. उनकी आवाज सिर्फ सुरों का संगम नहीं, बल्कि भावनाओं का ऐसा अनकहा रिश्ता है जिसे शब्दों में बांध पाना मुमकिन नहीं है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 'आज तक' से बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह पूरे भारत और दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के लिए गहरे शोक का क्षण है। आशा 'ताई' भोसले जिन्हें हमारे समय के सबसे बहुमुखी कलाकारों में से एक के रूप में जाना जाता था अब हमारे बीच नहीं रहीं। हमने पहले लता दीदी के रूप में संगीत के एक सबसे चमकीले सितारे को अस्त होते देखा था; और आज, संगीत के आकाश का दूसरा सितारा भी खामोश हो गया है। हम सभी इस क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं, और उनके तथा वास्तव में पूरे मंगेशकर परिवार के द्वारा भारत के इतिहास में संगीत की दुनिया को दी गई अपार सेवाओं को नमन करते हैं।"
अक्षय कुमार ने एक्स पर लिखा, "आशा भोसले जी के जाने से मुझे जो नुकसान हुआ है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनकी सुरीली आवाज हमेशा हमेशा के लिए अमर रहेगी। ओम शांति"
लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कहा, "हमारे दिलों पर राज करने वाली आशा ताई अब नहीं रहीं। यह सोचना भी बहुत दुख देता है कि अब हम उनके बिना रह जाएंगे। आशा ताई ने बहुत बड़ी विरासत बनाई। एक बड़े बरगद के पेड़ के नीचे नई पहचान बनाना आसान नहीं होता। लेकिन आशा ताई ने लता जी से पहले गाया। और उन्होंने क्या गायकी की! उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की...मुझे लगता है, अपने गानों से उन्होंने एक एम्पायर बनाया और वह दुनिया भर के कला प्रेमियों के दिलों पर राज करती रहेंगी।"

आशा भोसले का नाम भारतीय संगीत के इतिहास में हमेशा सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। आठ दशकों से भी लंबे अपने करियर के दौरान, वह संगीत जगत में सक्रिय रहीं और उन्होंने हजारों गाने गाए। उनकी आवाज़ में एक अनोखा जादू था, जिसने हर पीढ़ी के श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर, 1933 को हुआ था। वह इंडस्ट्री की एक महान गायिका थीं और दिवंगत, मशहूर गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं।
आशा ने लगभग 12 हजार से ज्यादा गाने गाए, जो अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है। आशा भोसले ने अपनी सुरीली आवाज़ के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनके गाने आज भी बेहद पसंद किए जाते हैं, और उन्हें अपनी गायकी के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
आशा भोसले के मशहूर गानों की बात करें, तो इस लिस्ट में 'पिया तू अब तो आजा', 'दम मारो दम', 'ये मेरा दिल', 'चुरा लिया है तुमने' और 'इन आंखों की मस्ती के' जैसे सदाबहार गाने शामिल हैं। उनके गाए हुए कई गाने आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा हैं। उनके ज़बरदस्त योगदान को देखते हुए, उन्हें कई बड़े अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। उन्हें दुनिया में सबसे ज़्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाले कलाकारों में से एक होने का गौरव भी हासिल है।
अन्य प्रमुख खबरें
गोल्ड गाला में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान, 8 साल बाद करेंगी बॉलीवुड में वापसी
2 दिन में 10 करोड़ की मांग वरना जान से मारने की धमकी, निशाने पर एल्विश
'बंदर' का धमाकेदार टीजर रिलीज, बॉबी देओल ने मचाया धमाल
Shakti Kapoor death rumour: अपनी मौत की अफवाह पर आगबबूला हुए शक्ति कपूर, जारी किया वीडियो
The last tenant film: 25 साल बाद रिलीज हुई 'द लास्ट टेनेंट', इरफान खान विद्या बालन मेन लीड रोल में
Raja Shivaji Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' का जलवा बरकरार, छठे दिन भी की तगड़ी कमाई
Nora Fatehi NCW Hearing : 'सरके चुनर' विवाद, महिला आयोग के समक्ष अपनी सफाई पेश करेंगी नोरा फतेही
‘राजा शिवाजी’ की सफलता पर खुलासा: एक्टर्स ने ली कितनी फीस? रितेश देशमुख ने बताई पूरी सच्चाई
हीरामंडी को 2 साल पूरे होने पर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने जारी किया भावुक पोस्ट
तमिल के सुपरस्टार से तमिलनाडु सीएम तक का सफर, तृषा कृष्णन ने दी विजय थलापति को बधाई