ALPHA Trailer: बॉबी देओल की 'लंका' जलाने निकलीं आलिया-शरवरी, एक्शन से भरपूर 'अल्फा' का ट्रेलर जारी

खबर सार :-
Alpha Trailer: आलिया भट्ट, बॉबी देओल, अनिल कपूर और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया है। लीड रोल में आलिया भट्ट एक बड़े मिशन के दौरान एक्शन सीन करती दिखेंगी, और उनके साथ शरवरी भी होंगी। इस फिल्म को वार फिल्म से भी जोड़ा गया है।
ALPHA Trailer: बॉबी देओल की 'लंका' जलाने निकलीं आलिया-शरवरी, एक्शन से भरपूर 'अल्फा' का ट्रेलर जारी
खबर विस्तार : -

ALPHA Trailer: यश राज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित स्पाई-एक्शन फिल्म 'अल्फा' (ALPHA) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। दर्शक लंबे समय से इस फिल्म को लेकर उत्सुक थे। अब ट्रेलर ने कहानी, किरदारों और एक्शन सीक्वेंस की झलक दिखाकर उस एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। 2 मिनट 33 सेकंड के ट्रेलर में एक्शन, सस्पेंस, इमोशन और शानदार विज़ुअल्स का मिश्रण है। इसके ज़रिए मेकर्स ने कहानी की अहम बातें बताई हैं जिसमें आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के किरदार की बैकस्टोरी और बॉबी देओल (Bobby Deol) का खतरनाक रोल शामिल है। जबकि ऋतिक रोशन की एंट्री रोमांच को और बढ़ा देती है।

ट्रेलर की बात करें तो, इसकी शुरुआत एक युवा लड़की से होती है जिसे बॉबी देओल 'सीता' नाम देते हैं। वह उसे एक खतरनाक हत्यारा बनाने की ट्रेनिंग देती हैं। एक वॉयसओवर में, आलिया 'फ़तेह' को एक 'राक्षस' बताती हैं जिसने एक राजकुमारी का अपहरण किया था; हालांकि, रामायण की सीता के विपरीत, यह सीता राम का इंतज़ार नहीं करती। वह खुद फतेह की 'लंका' जलाने निकल पड़ती है।

ALPHA Trailer: आलिया-शरवरी का जबरदस्त एक्शन

ट्रेलर में आलिया भट्ट अपने अब तक के सबसे दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। वह कई दुश्मनों का सामना करती हुई। बंदूकें चलाती और धमाके करती दिखाई देती हैं। उनके किरदार को बहुत प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है। फिल्म में आलिया के साथ शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) भी हैं, जो कहानी में अहम भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर में उन्हें कई एक्शन सीन में आलिया के साथ मिलकर दुश्मनों से लड़ते हुए दिखाया गया है, जबकि कुछ सीन में वे दोनों एक-दूसरे के खिलाफ लड़ती हुए नजर आती हैं।

 Alia Bhatt

ALPHA Trailer: खतरनाक मिशन पर बॉबी देओल 

बॉबी देओल एक बार फिर एक रहस्यमयी अवतार में नजर आ रहे हैं। शुरुआर से दर्शकों को लगा था कि वह आलिया भट्ट के किरदार के असली पिता हैं, लेकिन ट्रेलर से उनके असली रोल का पता चलता है। वह 'अल्फा' मिशन के लिए बचपन में आलिया को अगवा कर लेते हैं और उसे बहुत कड़ी ट्रेनिंग देते हैं। उनका किरदार, फतह, 'अल्फा प्रोग्राम' मिशन को लेकर जुनून की हद तक पागल है और जो भी उसके रास्ते में आता है, उसे खत्म कर देता है।

ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच 

फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं और RAW चीफ के तौर पर नज़र आते हैं। ट्रेलर में उन्हें फतह के खिलाफ रणनीति समझाते और यह बताते हुए दिखाया गया है कि उससे क्यों डरना चाहिए। ट्रेलर का सबसे बड़ा सरप्राइज़ ऋतिक रोशन की एंट्री है; आखिर में उनकी आँखों की एक झलक दिखाई देती है। वह फिल्म में 'स्पाई यूनिवर्स' के मशहूर एजेंट कबीर लूथरा के तौर पर नज़र आएंगे। शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी 'अल्फा' 3 जुलाई, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

ये भी पढ़ेंः- Dishani Engagement: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने की सगाई, होने वाले पति संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

अन्य प्रमुख खबरें