UPW vs MI WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के 8वां मैच गुरुवार को यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए इस मैच में यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 विकेट से हराकर अपना खाता खोला। यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस द्वारा दिए गए 162 के लक्ष्य को 11 गेंद रहते हासिल कर लिया। यूपी के लिए हरलीन ने 39 गेंदों में 12 चौकों की मदद से नाबाद 64 रनों का शानदार पारी खेली।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। अमनजोत कौर और जी कमलिनी की सलामी जोड़ी ने 7.2 ओवर में 43 रनों की साझेदारी की। अमनजोत 38 रन बनाकर आउट हुईं। अगले ओवर में कमलिनी (5) भी चलती बनी। यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नेट साइवर-ब्रंट के साथ तीसरे विकेट के लिए 29 रन जोड़े, जिससे टीम का स्कोर 74 तक पहुंच गया। हालांकि कप्तान ने 16 रन ही बना सकी।
इसके बाद नेट साइवर-ब्रंट और निकोला कैरी ने चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 85 रन जोड़े, जिससे टीम एक मजबूत स्कोर तक पहुंची। साइवर-ब्रंट 43 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि निकोला कैरी ने 32 रनों की नाबाद पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन और आशा जॉय ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में, यूपी वॉरियर्ज ने 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मेग लैनिंग और किरण नवगिरे की सलामी जोड़ी ने 6.1 ओवर में 42 रनों की साझेदारी की। लैंग 25 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि किरण ने 10 रन बनाए। जब स्कोर 45 रन पर पहुंचा, तब तक टीम के दो विकेट गिर चुके थे। इसके बाद, फोबे लिचफील्ड और क्लो ट्रायोन ने तीसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े, जिससे टीम का कुल स्कोर 118 हो गया। लिचफील्ड 22 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गईं।
इसके बाद ट्रायोन ने हरलीन देओल के साथ चौथे विकेट के लिए सिर्फ 19 गेंदों में 44 रनों की अटूट साझेदारी की और वॉरियर्ज को 11 गेंदें बाकी रहते जीत दिलाई। देओल 39 गेंदों में 64 रन बनाकर नाबाद रहीं, जिसमें 12 चौके शामिल थे, जबकि ट्रायोन ने टीम के टोटल में 27 रन जोड़े। विपक्षी टीम के लिए, साइवर-ब्रंट ने दो विकेट लिए, जबकि अमेलिया केर ने एक विकेट लिया। पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर रही यूपी वॉरियर्ज को पहली जीत हासिल करने से पहले अपने पहले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच, चार में से 2 मैच हारने के बावजूद मुंबई इंडियंस ने टॉप दो में अपनी जगह बनाए रखी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Indian Premier League : कौन हैं IPL 2026 के बीच Mumbai Indians से जुड़ने वाला तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर?
Sahibzada Farhan का खुलासा: 'पावर-हिटिंग' के पीछे का विज्ञान: दुविधा है सबसे बड़ी दुश्मन
Cricket History April 15 : जब विव रिचर्ड्स के तूफान और SRH की 'सुनामी' ने रच दिया नया कीर्तिमान
SRH vs RR : प्रफुल्ल हिंगे ने डेब्यू मैच में मचाया कोहराम, हैदराबाद ने रोका राजस्थान का 'विजयरथ'
IPL 2026 Most Ducks in Calendar Year : बोझ बनते जा रहे हैं