IND W vs AUS W: 158 रन की विस्फोटक पारी खेल एलिसा हीली ने अपने अंतिम मैच को बनाया यादगार, भारत को मिला 410 रनों का टारगेट

खबर सार :-
IND W vs AUS W 3rd odi : एलिसा हीली ( Alyssa Healy) ने अपने आखिरी ODI में 98 गेंदों पर 158 रन की ज़बरदस्त पारी खेली। भारतीय टीम ने उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया। 16 साल के करियर में, हीली ने विकेटकीपर के तौर पर 7,000 से ज़्यादा रन बनाए हैं और 269 शिकार किए हैं। भारत के खिलाफ़ टेस्ट उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा।

IND W vs AUS W: 158 रन की विस्फोटक पारी खेल एलिसा हीली ने अपने अंतिम मैच को बनाया यादगार, भारत को मिला 410 रनों का टारगेट
खबर विस्तार : -

IND W vs AUS W: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीमों के बीच रविवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला होबार्ट के निंजा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहा है। इस मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने कप्तान एलिसा हीली (Alyssa Healy) और अपना अंतिम मैच खेल रही विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी (Beth Mooney) के शतकों की बदौलत भारत को जीत के लिए 410 रन का मुश्किल टारगेट दिया।

Alyssa Healy ने अंतिम वनडे को बनाया यादगार

भारत के खिलाफ अपना आखिरी ODI खेल रही एलिसा हीली ने शानदार बैटिंग की। उन्होंने पारी की शुरुआत में थोड़ा समय लिया और 49 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद वो भारतीय गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़ी और 79 गेंदों पर अपना आठवां शतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का 8वां शतक है। शतक पूरा करने के बाद भी वो नहीं रुकी। स्नेह राणा की गेंद पर आउट होने से पहले हीली ने 98 गेंदों पर 158 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें दो छक्के और 27 चौके शामिल थे। एलिसा हीली ने अपने करियर के आखिरी वनडे को यादगार बना दिया, जिसे क्रिकेट फैंस हमेशा याद रखेंगे। 

IND W vs AUS W: हीली के बाद मूनी ने बरपाया कहर

एलिसा हीली की विस्फोटक पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी ने चौथे नंबर पर बैटिंग करते हुए भी सेंचुरी बनाई। मूनी ने 84 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल था। मूनी और हीली ने तीसरे विकेट के लिए 145 रनों की पार्टनरशिप की। जॉर्जिया वॉल ने 52 गेंदों पर 62 रन और निकोला कैरी ने 15 गेंदों पर 34 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट खोकर 409 रन बना लिए हैं।

Australia Women vs India Women 3rd ODI: भारतीय गेंदबाजों खूब लुटाए रन

टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का भारतीय टीम का फैसला गलत साबित हुआ। भारतीय बॉलर बेअसर रहे। श्री चरणी ने 10 ओवर में 106 रन दिए और दो विकेट लिए। काश्वी गौतम ने 10 ओवर में 83 रन देकर 1 विकेट लिया, दीप्ति शर्मा ने 10 ओवर में 90 रन देकर 1 विकेट लिया। स्नेह राणा ने 10 ओवर में 66 रन देकर 2 विकेट लिए। रेणुका सिंह ने 10 ओवर में 64 रन देकर 1 विकेट लिया। भारतीय टीम सीरीज के पहले दो मैच पहले ही हार चुकी है। अगर इस मैच में भी कुछ चमत्कार हुआ तो टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है।

Alyssa Healy: शानदार रहा एलिसा हीली का क्रिकेट करियर

यह हीली की आखिरी ODI इनिंग थी। अपने वनडे करियर में, उन्होंने 126 मैचों की 114 इनिंग में 8 सेंचुरी और 19 हाफ-सेंचुरी के साथ 3,777 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 170 है। इसके अलावा, हीली ने 10 टेस्ट मैचों में 489 रन बनाए हैं, जिसमें 3 हाफ-सेंचुरी शामिल हैं। उन्होंने 162 टी20 मैचों की 143 इनिंग में 3,054 रन भी बनाए हैं, जिसमें 1 सेंचुरी और 17 हाफ-सेंचुरी शामिल हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 148 रन है। अपने 16 साल के करियर में हीली ने विकेटकीपर के तौर पर 7,000 से ज़्यादा रन बनाए हैं और 269 शिकार किए हैं।

Alyssa Healy ने 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल महिला क्रिकेटरों में से एक रही हैं। हीली ने छह T20 वर्ल्ड कप और दो ODI वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों का हिस्सा रही हैं। वह 2022 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच भी थीं। हीली को दो बार ICC महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर चुना गया है।  

अन्य प्रमुख खबरें