IND W vs AUS W Live Score: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को निंजा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। इस मैच में 20 साल की लेफ्ट-आर्म स्पिनर वैष्णवी शर्मा (Vaishnavi Sharma) इस मैच में भारत के लिए अपना ODI डेब्यू कर रही हैं।
दरअसल पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम को सीरिज में बने रहने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना होगा। पहले ODI में प्रतीका रावल अपना खाता नहीं खोल पाईं, जबकि शैफाली वर्मा सिर्फ़ 4 रन बना पाईं। जेमिमा रोड्रिग्स भी सिर्फ़ 8 रन ही बना पाईं थी। वहीं इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर से भी बड़ी पारियों की उम्मीद है। सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना चुकी ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीतकर सीरीज़ अपने नाम करना चाहेगी। भारतीय टीम ब्रिस्बेन में पहला ODI हार गई थी। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 214 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 38.2 ओवर में 4 विकेट पर 217 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे महिला ODI में डेब्यू करने वाली वैष्णवी शर्मा (Vaishnavi Sharma) 20 साल की प्रतिभाशाली लेफ्ट-आर्म स्पिनर हैं। उन्होंने होबार्ट में चल रही सीरीज में भारत की बॉलिंग को मजबूत करने के लिए वनडे में डेब्यू किया। वैष्णवी शर्मा का जन्म 18 दिसंबर 2005 को ग्वालियर के चंबल क्षेत्र में हुआ था। वह चंबल से आने वाली भारत की पहली क्रिकेटर है।
वैष्णवी शर्मा के पिता पेशे से ज्योतिषी हैं और ग्वालियर की एक यूनिवर्सिटी में ज्योतिष के प्रोफेसर भी हैं। उन्होंने बताया कि था कि जब उन्होंने बचपन में वैष्णवी की कुंडली देखी थी, तो उससे पता चला था कि उसका भविष्य मेडिसिन या स्पोर्ट्स में हो सकता है। जैसे-जैसे वैष्णवी की समझ बढ़ी, उसे क्रिकेट का शौक हुआ और उसके पिता ने उसे क्रिकेटर बनाने का फैसला किया। वैष्णवी शर्मा 2025 अंडर-19 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने के बाद सुर्खियों में आईं थी। उन्होंने मलेशिया के खिलाफ शानदार 5/5 विकेट भी लिए।
वैष्णवी ने अंडर-19 इंडियन विमेंस टीम को टूर्नामेंट जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने छह मैचों में लगभग 4.3 के इकॉनमी रेट से 17 विकेट लिए। वह टूर्नामेंट की सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी भी थीं। इसके बाद उन्होंने सीनियर विमेंस टूर्नामेंट में नौ मैचों में 21 विकेट लिए। सीनियर विमेंस इंटर-ज़ोनल टूर्नामेंट में, वैष्णवी ने पांच मैचों में 12 विकेट लिए। वैष्णवी ने इसी साल फरवरी में अंडर 19 विश्व कप का खिताब भी भारत की यूथ महिला टीम के साथ जीता था।
भारतीय टीम : प्रतीक रावल, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, काश्वी गौतम, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, श्री चरणी।
ऑस्ट्रेलिया : एलिसा हीली (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, निकोला कैरी, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन।