SRH vs RR Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 21 वां मैच में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बीच खेला जा रहा है। हॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदरबाद ने राजस्थान के सामने जीत के लिए 217 रनों का लक्ष्य रखा है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। ईशान किशन ने शानदार 91 रनों की पारी खेली। हालांकि वह 9 रन से अपने शतक से चुक गए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद को मैच की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा के आउट होने से शुरुआती झटका लगा। अभिषेक बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद, कप्तान ईशान किशन ने ट्रैविस हेड के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 55 रनों की साझेदारी की। हेड 18 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसमें 3 चौके शामिल थे। इसके बाद, कप्तान ईशान ने हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 88 रन जोड़े, जिससे टीम एक मजबूत स्थिति में पहुंच गई।
ईशान किशन अपना दूसरा IPL शतक बनाने से सिर्फ 9 रनों से चूक गए। उन्होंने 44 गेंदों में 91 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 8 चौके शामिल थे। कप्तान के आउट होने के बाद, नीतीश रेड्डी ने हेनरिक क्लासेन (40 रन) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 19 रन जोड़े, और उसके बाद सलिल अरोड़ा के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 रनों का योगदान दिया।
नीतीश रेड्डी 13 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 4 छक्के शामिल थे, जबकि सलिल अरोड़ा ने 13 गेंदों में 24 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 बाउंड्री शामिल थीं। राजस्थान रॉयल्स की ओर से, जोफ्रा आर्चर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट लिए, जबकि संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग ने एक-एक विकेट लिया। IPL 2026 में, राजस्थान रॉयल्स अपने पहले चार मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद अपने चार में से तीन मैच हारकर सातवें स्थान पर है।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-27
SRH vs RR: एलिमिनेटर में हैदराबाद बनाम राजस्थान के बीच करो या मरो की जंग, पिच रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-27
Indian Premier League 2026 : आरआर पर जीत की हैट्रिक लगाकर फाइनल की दौड़ पूरी करना चाहेगी एसआरएच
2026-05-26
RCB vs GT Qualifier 1: बेंगलुरु के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं गुजरात टाइटंस के ये 5 'धुरंधर' खिलाड़ी
2026-05-26
2026-05-25
2026-05-25
2026-05-25
IPL 2026 Playoff Schedule: प्लेऑफ की चार टीमें तय, जानें कब और कहां होगी भिड़ंत
2026-05-25