RCB vs GT IPL 2026 Final: लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनी आरसीबी, फाइनल में गुजरात को 5 विकेट से रौंदा, कोहली ने ठोका अर्धशतक

खबर सार :-
IPL 2026 Final RCB vs GT Live Score: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जाता।
RCB vs GT IPL 2026 Final: लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनी आरसीबी,  फाइनल में गुजरात को 5 विकेट से रौंदा, कोहली ने ठोका अर्धशतक
खबर विस्तार : -

RCB vs GT  IPL 2026 Final Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फ़ाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)बनाम गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया। इसी के साथ ही आरसीबी लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने कुल 155 रन बनाए; जवाब में, आरसीबी ने 18वें ओवर में ही लक्ष्य का पीछा करते हुए इतिहास रच दिया। विराट कोहली (Virat Kohli) ने 75 रनों की नाबाद पारी खेली।

इतना ही नहीं, RCB ने अपने खिताब का बचाव करते हुए लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसी के साथ IPL के इतिहास में RCB लगातार दो सीज़न में आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले CSK और मुंबई ने लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनने का कारनामा किया था।

RCB vs GT  IPL 2026 Final: महामुकाबले में नहीं चला गिल-सुदर्शन का बल्ला

साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी जो पूरे टूर्नामेंट में विरोधी टीमों के लिए एक बड़ी सिरदर्दी साबित हुई थी। इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाई। सुदर्शन 12 गेंदों पर 12 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने, जबकि शुभमन गिल 8 गेंदों पर 10 रन बनाकर जोश हेज़लवुड के हाथों आउट हो गए। GT की बल्लेबाज़ी लाइनअप जो पूरे टूर्नामेंट में सुदर्शन और गिल पर बहुत ज़्यादा निर्भर थी इस अहम मैच में दोनों सलामी बल्लेबाज़ों के नाकाम रहने के बाद पूरी तरह से फीकी नज़र आई। GT नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही।

वॉशिंगटन की सुंदर पारी गई बेकार

वॉशिंगटन सुंदर एकमात्र ऐसे बल्लेबाज़ थे जो RCB के गेंदबाज़ों के सामने डटे रहे और पारी के बिल्कुल अंत तक नाबाद रहे। सुंदर 37 गेंदों पर 50 रनों की नाबाद पारी खेलकर पवेलियन लौटे। काफी हद तक सुंदर की पारी की बदौलत ही GT अपने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 155 रन बना पाई। गुजरात की की ओर से निशांत सिंधु ने 20, जोस बटलर ने 19 , अर्शद खान,15 बनाए। 

RCB vs GT  IPL 2026 Final: रासिक सलाम की खतरनाक गेंदबाजी

RCB की गेंदबाज़ी के प्रदर्शन की बात करें तो, रासिक सलाम डार ने अपने 4 ओवरों में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा, जोश हेज़लवुड ने भी शानदार गेंदबाज़ी करते हुए अपने 4 ओवरों में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवरों में 29 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि क्रुणाल पांड्या ने अपने 4 ओवरों में 23 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।  जैकब डफी ने 4 ओवरों में 38 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया। यदि RCB 156 रन बनाने में सफल हो जाती है, तो वे लगातार दूसरी बार IPL का खिताब जीत लेंगे।

RCB vs GT: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

 गुजरात टाइटन्सः शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, कागिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी, रसिक सलाम

 ये भी पढ़ेंः- RCB के लिए आसान नहीं होगा IPL 2026 का फाइनल मुकाबला, अहमदाबाद में चौंकाने वाले हैं GT के आंकड़े

अन्य प्रमुख खबरें