NZ vs SA 1st T20: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अब न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका (New Zealand vs South Africa) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले ही मुकाबले न्यूजीलैंड को अपने घर में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। बे ओवल में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हारकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया, जो पूरी तरह से गलत साबित हुआ। न्यूजीलैंड ने 21 रन पर 4 और 36 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे, जिसमें अनुभवी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे और टॉम लैथम के विकेट शामिल थे। न्यूजीलैंड शुरुआती विकेटों के झटके को झेल नहीं सका और पूरी टीम 14.3 ओवर में 91 रन पर सिमट गई।
कीवी टीम की हालत और खराब हो सकती थी अगर नंबर 7 पर बैटिंग कर रहे जिमी नीशम ने 21 बॉल पर 26 रन न बनाए होते। टीम के सात बैट्समैन डबल फिगर तक भी नहीं पहुंच पाए। साउथ अफ्रीका के लिए एन मोकोएना ने 3.3 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। गेराल्ड कोएट्ज़ी ने भी 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट, ओटनील बार्टमैन ने 3 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट और कप्तान केशव महाराज ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए।
जीत के लिए 92 रन के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका को पहला झटका तब लगा जब टोनी डी जॉर्जी 7 रन बनाकर आउट हो गए। वह 2 रन बनाकर आउट हुए। रुबिन हरमन भी 7 रन बनाकर आउट हो गए। इनिंग की शुरुआत करने आए कोनोर एस्टरहुइज़ेन ने 48 बॉल पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 45 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से जीत दिलाई। साउथ अफ्रीका ने 16.3 ओवर में 3 विकेट पर 93 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। डायने फॉरेस्टर 25 बॉल में 16 रन बनाकर नाबाद रहीं। जेसन स्मिथ 10 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन, जैकरी फॉक्स और कप्तान सेंटनर ने 1-1 विकेट लिया।
बता दें कि साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज के लिए अपनी टीम में कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया है। यह सीरीज T20 वर्ल्ड कप 2026 के तुरंत बाद खेली जानी थी, और इसी वजह से यह फैसला लिया गया। इसके चलते कप्तान एडेन मार्करम को भी आराम दिया गया। जबकि केशव महाराज टीम की कप्तानी करते नजर आए।
साउथ अफ्रीकाः कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), जॉर्डन हरमन, टोनी डी जोर्जी, रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज (कप्तान), नकोबानी मोकोएना, ओटनील बार्टमैन।
न्यूजीलैंडः डेवोन कॉन्वे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, बेवन जैकब्स, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जाकरी फाउल्क्स, कोल मैककॉन्ची, काइल जैमीसन, बेन सियर्स।