MI vs SRH LIVE Score: रिकेल्टन के शतक पर भारी पड़ी हेड-क्लासेन की तूफानी पारी, हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

खबर सार :-
MI vs SRH LIVE Score | IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 41वें मैच में, सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 243 रन बनाए। सनराइजर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए, 18.4 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए।

MI vs SRH LIVE Score: रिकेल्टन के शतक पर भारी पड़ी हेड-क्लासेन की तूफानी पारी, हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया
खबर विस्तार : -

MI vs SRH LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग  (IPL 2026) के 41वें मैच में बुधवार (29 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस  बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad) से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस हाईवोल्टेज मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रयान रिकेल्टन के शानदार शतक की बदौलत 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 243 रन बनाए। लेकिन ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन की तूफानी अर्धशतकीय पारियां ने उनके शतक पर पानी फेर दिया। सनराइजर्स 18.4 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाकर मैच जीत लिया।

MI vs SRH LIVE Score: रिकेल्टन का शतक गया बेकार

मुंबई इंडियंस के लिए, रयान रिकलटन ने 55 गेंदों में नाबाद 123 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। विल जैक्स ने 22 गेंदों में 46 रनों का योगदान दिया, जबकि हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में 31 रन बनाए। नमन धीर ने 17 गेंदों में 22 रन बनाए। तिलक वर्मा 7 रन बनाकर आउट हुए और सूर्यकुमार यादव 5 रन बनाकर आउट हुए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए, प्रफुल्ल हिंगे ने 2 विकेट लिए, जबकि ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट लिया।

हेड-क्लासेन की तूफानी पारी

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए, ट्रैविस हेड ने 30 गेंदों में 76 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 30 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 45 रन बनाए। सलिल अरोड़ा ने 10 गेंदों में 30 रन बनाए। नीतीश कुमार रेड्डी ने 17 गेंदों में 21 रन बनाए। ईशान किशन अपना खाता भी नहीं खोल पाए। मुंबई इंडियंस के लिए, अल्लाह ग़ज़नफ़र ने 2 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिया। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवरों में 54 रन दिए।

MI vs SRH LIVE Score: रिकेल्टन ने जड़ा मुंबई के लिए सबसे तेज शतक

आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए, रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) ने अपना शतक महज़ 44 गेंदों में पूरा किया। इस कारनामे के साथ, रिकलटन मुंबई इंडियंस (MI) फ़्रैंचाइज़ी के लिए IPL का सबसे तेज़ शतक बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। इस सूची में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान सनथ जयसूर्या का है। जयसूर्या ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ख़िलाफ़ 45 गेंदों में शतक बनाया था। इसके बाद, IPL 2026 के दौरान, तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटन्स के ख़िलाफ़ ठीक उतनी ही गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

इस सूची में तीसरा स्थान कैमरन ग्रीन का है, जिन्होंने 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। सूर्यकुमार यादव (49 गेंदें) इस सूची में चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने IPL 2023 के दौरान गुजरात टाइटन्स के ख़िलाफ़ 49 गेंदों में शतक बनाया था।

अन्य प्रमुख खबरें