Kuldeep-Vanshika Wedding: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद, भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ( Kuldeep Yadav) ने अपनी ज़िंदगी की नई पारी का शुरुआत की है। कुलदीप ने शनिवार को उत्तराखंड के मसूरी में ITC होटल्स द सेवॉय के वेलकम होटल में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा (Vanshika Chadha) से शादी की। शादी में कई जाने-माने भारतीय क्रिकेटर शामिल हुए, जिनमें पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल शामिल हैं।
शादी के दौरान मेहमानों ने खूब मस्ती की। क्रिकेट स्टार्स के साथ-साथ परिवार और दोस्तों ने नए शादीशुदा जोड़े को शुभकामनाएं दीं, जिससे माहौल जश्न और खुशी से भर गया। इससे पहले हल्दी सेरेमनी शुक्रवार (13 मार्च) को हुई। जहां युजवेंद्र चहल ने ज़ोरदार डांस किया और अपने दोस्त कुलदीप को हल्दी लगाई। अब इस नए कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हर कोई इस नवदंपत्ति को बधाई दे रहा है।

शादी के बाद कुलदीप यादव और वंशिका का रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में होगा। इसमें भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई बड़े नामों के शामिल होने की संभावना है। कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनान से मुलाकात कर उन्हें भी शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण दिया था।
कानपुर के रहने वाले इस कपल ने 4 जून, 2025 को लखनऊ में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी। कुलदीप और वंशिका एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। वंशिका ने कानपुर में अपनी स्कूलिंग पूरी की, जिसके बाद वह हायर एजुकेशन के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न चली गईं। वंशिका लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (LIC) में काम करती हैं। उनकी शादी पहले नवंबर 2025 में होनी थी, लेकिन वर्ल्ड कप की वजह से इसे टाल दिया गया।

भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "कुलदीप यादव को अपनी ज़िंदगी के प्यार से शादी करते देखकर बहुत खुशी हुई। आप दोनों को जिंदगी भर प्यार, हंसी और ढेर सारी दुआएं मिलें। बधाई हो।"
कुलदीप उस भारतीय टीम के अहम सदस्य थे जिसने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था। कुलदीप यादव ने इस वर्ल्ड कप में अपना एकमात्र मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट लिया था।

बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अब तक भारत के लिए 17 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 22.42 की औसत से 76 विकेट लिए हैं। इसके अलावा, कुलदीप यादव के नाम 120 ODI मैचों में 194 विकेट हैं। उन्होंने भारत के लिए 54 T20 मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 95 विकेट लिए हैं। कुलदीप ने अपने करियर में 98 IPL मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 102 विकेट लिए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-14
किसी से भी हारो, मगर पाकिस्तान से नहीं...IND vs PAK महामुकाबले से पहले जेमिमा के बयान ने बढ़ाई धड़कनें
2026-06-13
Women's T20 World Cup : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
2026-06-13
Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने अचानक लिया संन्यास, कोहली ने किया भावुक पोस्ट
2026-06-13
2026-06-13
2026-06-13
ENG W vs SL W: इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के पहले ही मैच में रचा इतिहास, श्रीलंका को 87 रनों से हराया
2026-06-13
2026-06-13
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
BAN vs AUS: बांग्लादेश ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड, वनडे सीरीज जीतकर रचा इतिहास
2026-06-11
2026-06-11
2026-06-11