IRE vs NZ Only Test: न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड (New zealand vs Ireland) के बीच एक ऐतिहासिक और एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन, मेहमान टीम ने अपनी लड़खड़ाती शुरुआत से उबरते हुए एक मजबूत स्कोर खड़ा किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक, न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 361 रन बना लिए थे। रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra ) 121 और टॉम ब्लंडेल (Tom Blundell) नाबाद 142 रन ने न्यूजीलैंड को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
इससे पहले, बेलफ़ास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में, आयरलैंड (Ireland) ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया और न्यूजीलैंड (New zealand) को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। अपने कप्तान के फ़ैसले को सही साबित करते हुए, आयरलैंड के तेज़ गेंदबाज़ मार्क अडायर ने अपने पहले ही ओवर में न्यूज़ीलैंड को एक बड़ा झटका दिया। अडायर ने कीवी कप्तान टॉम लैथम को अपना खाता खोलने से पहले ही क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद डेवोन कॉनवे भी ज़्यादा देर तक टिक नहीं पाए और 4 रन बनाकर अडायर की गेंद पर लियाम मैकार्थी के हाथों कैच आउट हो गए।
कुल 5 रन के स्कोर पर ही, न्यूज़ीलैंड अपने दोनों सलामी बल्लेबाज़ों को गंवा चुका था। यहां से केन विलियमसन (36) और रचिन रवींद्र ने न्यूज़ीलैंड की पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। लियाम मैकार्थी ने विलियमसन को LBW आउट करके इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके कुछ ही देर बाद, मार्क अडायर ने डैरिल मिशेल को टकर के हाथों कैच करवाकर मेहमान टीम को चौथा झटका दिया।
एक समय न्यूजीलैंड 4 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाकर मुश्किल में पड़ गया था। इस नाजुक स्थिति से, रचिन रवींद्र (121) ने टॉम ब्लंडेल के साथ मिलकर कीवी पारी को संभाला और आयरिश गेंदबाजों पर पलटवार किया। इस जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 217 रनों की विशाल साझेदारी की। इस साझेदारी के दौरान, रवींद्र और ब्लंडेल दोनों ने अपने-अपने शतक पूरे किए और न्यूजीलैंड को एक गंभीर संकट से सफलतापूर्वक बाहर निकाला। आखिरकार हैरी टेक्टर ने रवींद्र को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा; रवींद्र मेस के हाथों कैच आउट हुए। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 194 गेंदों में 121 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
इसके बाद, ब्लंडेल और फॉक्सक्रॉफ्ट ने यह सुनिश्चित किया कि टीम के स्कोर को और कोई नुकसान न पहुंचे, और छठे विकेट के लिए 58 रनों की अटूट साझेदारी की। पहले दिन, ब्लंडेल ने 233 गेंदों में नाबाद 142 रन बनाए, जिसमें 18 चौके और दो छक्के शामिल थे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक, कीवी टीम ने 94 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 361 रन बना लिए थे। दिन का खेल खत्म होने पर, ब्लंडेल (142*) और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (38*) क्रीज पर मजबूती से जमे हुए थे। न्यूजीलैंड को उम्मीद होगी कि ब्लंडेल दूसरे दिन भी एक बड़ी पारी खेलेंगे, जिससे टीम एक विशाल स्कोर खड़ा कर सके।
आयरलैंड के लिए मार्क अडैर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इसके अलावा लियाम मैकार्थी और पार्ट-टाइम स्पिनर हैरी टेक्टर ने 1-1 विकेट लिए। बड़ा विकेट हासिल किया। मैच के दूसरे दिन आयरलैंड की कोशिश न्यूजीलैंड के बाकी बचे 5 विकेटों को जल्द से जल्द समेटने की होगी, जबकि कीवी टीम एक विशाल स्कोर खड़ा करना चाहेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
BAN vs AUS 1st ODI: बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार, मेजबान टीम ने 86 रनों से रौंदा
2026-06-09
2026-06-09
Mohammed Siraj आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज से बाहर, भारतीय टीम में इस गेंदबाज की हुई एंट्री
2026-06-09
2026-06-09
2026-06-09
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने छोड़ा ब्रिस्बेन हीट और क्वींसलैंड के हेड कोच का पद
2026-06-09
2026-06-09
2026-06-09
2026-06-08
2026-06-08
IND W Vs WIW: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 180 का टारगेट, भारती ने खेली पारी
2026-06-08
2026-06-08
2026-06-08
2026-06-07
IND vs AFG Test Live Score: भारत ने 564 रन बनाकर घोषित की पहली पारी, मोहम्मद सलीम ने झटके 6 विकेट
2026-06-07