IPL 2026 Sri Lankan Players Fitness Test : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का उत्साह चरम पर है, लेकिन मैदान पर उतरने से पहले श्रीलंकाई क्रिकेटरों के लिए एक बड़ी चुनौती सामने आई है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने आईपीएल 2026 में शामिल होने वाले अपने सभी खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य फिटनेस टेस्ट का ऐलान किया है। बोर्ड का स्पष्ट निर्देश है कि जो खिलाड़ी इस टेस्ट को पास करेंगे, उन्हें ही अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) दिया जाएगा।
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। श्रीलंका के कई प्रमुख खिलाड़ी इस समय चोटों से जूझ रहे हैं। हाल ही में संपन्न हुए आईसीसी टी20 विश्व कप के दौरान भी श्रीलंका को अपने स्टार खिलाड़ियों की फिटनेस के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इसी को देखते हुए बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले हफ्ते की शुरुआत में कोलंबो में यह विशेष फिटनेस कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों की मौजूदा शारीरिक स्थिति का बारीकी से आकलन होगा।
इस साल आईपीएल नीलामी में विभिन्न फ्रेंचाइजी ने 7 श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। हालांकि, फिटनेस टेस्ट के चलते इनमें से कई की उपलब्धता पर संशय बना हुआ है:
इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के दुष्मंथा चमीरा और पथुम निसांका, तथा सनराइजर्स हैदराबाद के कामिंदु मेंडिस को भी इस प्रक्रिया से गुजरना होगा।
श्रीलंका के लिए चिंता की बात यह है कि वानिंदु हसरंगा 8 फरवरी से ही क्रिकेट से दूर हैं। आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। वहीं, 'बेबी मलिंगा' के नाम से मशहूर पथिराना भी टी20 विश्व कप के बीच में ही चोटिल होकर बाहर हो गए थे। इन चोटों का असर श्रीलंका के विश्व कप अभियान पर भी दिखा। मेजबान होने के बावजूद श्रीलंकाई टीम सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ सकी, हालांकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराकर टूर्नामेंट से बाहर जरूर किया था।
आईपीएल फ्रेंचाइजी के सूत्रों का कहना है कि वे लगातार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के संपर्क में हैं। कई अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बोर्ड सोमवार और मंगलवार को यह टेस्ट आयोजित करेगा। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि टीमें अपने इन विदेशी सितारों की सेवाओं का लाभ ले पाएंगी या उन्हें रिप्लेसमेंट (विकल्प) की तलाश करनी होगी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इस बार कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता। बोर्ड का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए पूरी तरह फिट हों। आईपीएल 2026 में श्रीलंकाई खिलाड़ियों का जलवा दिखेगा या नहीं, इसका फैसला कोलंबो में होने वाले अगले 48 घंटों में हो जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-18
2026-06-18
2026-06-18
2026-06-18
IND vs AFG LIVE Score: भारत ने सीरीज पर किया कब्जा, दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया
2026-06-17
Women's T20 World Cup : नीदरलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारतीय टीम में नंदिनी शर्मा को मौका
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17
IND A vs AFG A: भारत ए ने अफगानिस्तान ए को दिया 320 रनों का टारगेट, तिलक-प्रियांश ने ठोका अर्धशतक
2026-06-17
IND vs AFG 2nd odi: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत के खिलाफ अब तक नहीं मिली जीत
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-16
पीसीबी का नया फॉर्मूला, प्लेयरों को घरेलू क्रिकेट खेलने पर ही मिलेगा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
2026-06-16
2026-06-16