IPL 2026 Most Ducks in Calendar Year : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए दिन किसी बुरे सपने जैसा रहा। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेलते हुए अभिषेक ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे कोई भी बल्लेबाज याद नहीं रखना चाहेगा।
बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक कैलेंडर ईयर (एक साल) में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। साल 2026 में अब तक खेली गई अपनी 18 टी20 पारियों में अभिषेक 7 बार 'डक' (शून्य) पर पवेलियन लौटे हैं।
इस अनचाहे रिकॉर्ड की सूची में उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा साल 2018 में 32 पारियों में 6 बार शून्य पर आउट हुए थे, वहीं संजू सैमसन भी साल 2024 में 32 पारियों के दौरान 6 बार अपना खाता खोलने में नाकाम रहे थे। अभिषेक ने इन दोनों से कहीं कम पारियां खेलकर इस आंकड़े को पार कर लिया है।
सोमवार को खेले जा रहे इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पारी की शुरुआत करने आए अभिषेक शर्मा मैच की पहली ही गेंद पर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की रफ्तार को भांप नहीं पाए और अपना विकेट गंवा बैठे। इसी के साथ अभिषेक आईपीएल मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले हैदराबाद (SRH) के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले साल 2018 में दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच की पहली ही गेंद पर आउट हुए थे।
SRH और RR की प्लेइंग-11 में बदलाव
इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें दो-दो बदलावों के साथ मैदान पर उतरी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की कमान इस बार ईशान किशन के हाथों में है, जबकि राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व रियान पराग कर रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम:
ईशान किशन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा।
राजस्थान रॉयल्स की टीम:
रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे।
खिलाड़ी का नाम साल टी20 पारियां कितनी बार शून्य पर
अभिषेक शर्मा की यह फॉर्म हैदराबाद की टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। हालांकि उनकी आक्रामकता टीम के लिए फायदेमंद रहती है, लेकिन बार-बार शून्य पर आउट होना टीम के मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ा रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले मैचों में अभिषेक इस दबाव से कैसे उबरते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-27
SRH vs RR: एलिमिनेटर में हैदराबाद बनाम राजस्थान के बीच करो या मरो की जंग, पिच रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-27
Indian Premier League 2026 : आरआर पर जीत की हैट्रिक लगाकर फाइनल की दौड़ पूरी करना चाहेगी एसआरएच
2026-05-26
RCB vs GT Qualifier 1: बेंगलुरु के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं गुजरात टाइटंस के ये 5 'धुरंधर' खिलाड़ी
2026-05-26
2026-05-25
2026-05-25
2026-05-25
IPL 2026 Playoff Schedule: प्लेऑफ की चार टीमें तय, जानें कब और कहां होगी भिड़ंत
2026-05-25