IND W vs PAK W LIVE Score: हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, पाकिस्तानी कप्तान से फिर नहीं मिलाया हाथ

खबर सार :-
IND W vs PAK W LIVE Score: भारत बनाम पाकिस्तान 2026 महिला T20 वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती मैच में एजबेस्टन में आमने-सामने होंगे। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा। इस 'हाई-वोल्टेज मैच' के दौरान फैंस का उत्साह बहुत ज़्यादा रहने की उम्मीद है।
IND W vs PAK W LIVE Score: हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, पाकिस्तानी कप्तान से फिर नहीं मिलाया हाथ
खबर विस्तार : -

IND vs PAK Womens T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार भारत बनाम पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। इस महामुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। यानी पाकिस्तान की टीम पहले गेंदबाजी करेगी। हालांकि टॉस के बाद दोनों टीमों के बीच हाथ न मिलाने का सिलसिला इस मैच में भी जारी रहा। दोनों देशों के कप्तान ने टॉस के दौरान कोई हाथ नहीं मिलाया। दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय टीम पाकिस्तान की टीम से हाथ नहीं मिला रही है। पुरुषों की टीम के बाद, महिला टीम ने भी पाकिस्तान से हाथ न मिलाने का फ़ैसला किया है।

IND W vs PAK W: भारती फुलमाली XI में शामिल

टीम इंडिया की प्लेइंग XI में भारती फुलमाली को शामिल किया गया है; वह पहली बार T20 वर्ल्ड कप खेलेंगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में अनुभव और आक्रामक खेल का शानदार मेल है, खासकर टॉप ऑर्डर में, जहां स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा शुरुआत से ही खेल की गति तय कर सकती हैं। जबकि भारत के पास एक संतुलित बॉलिंग अटैक है। इंग्लैंड की परिस्थितियों में रेणुका सिंह की स्विंग और दीप्ति शर्मा की निरंतरता अहम साबित हो सकती है। क्रांति गौड़ भी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। भारती फुलमाली के आने से बल्लेबाजी में भी मजबूती मिली है। वहीं इस 'हाई-वोल्टेज मैच' के दौरान फैंस का उत्साह बहुत ज़्यादा रहने की उम्मीद है। 

टॉस के बाद हरनप्रीत ने कहा-

यह पिच बल्लेबाज़ी के लिए बहुत अच्छी है; हम बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर खड़ा करेंगे। हम सभी बहुत उत्साहित हैं और पिछले वर्ल्ड कप से आत्मविश्वास ले रहे हैं। बात अच्छा क्रिकेट खेलने की है और हम इसके लिए तैयार हैं। भारती आज खेल रही हैं। हम तीन स्पिनर और दो मीडियम-पेसर के साथ मैदान पर उतर रहे हैं।"

IND vs PAK Womens T20 World Cup 2026: दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेट कीपर), क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी।

पाकिस्तान: आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज़, गुल फिरोज़ा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब।

ये भी पढ़ेंः- New Zealand vs West Indies: कैंपबेल की तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

अन्य प्रमुख खबरें