IND vs PAK: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान को 64 रनों से धोया, दीप्ति ने झटके 5 विकेट

खबर सार :-
IND vs PAK, Women's T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 64 रन से हराया। T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की यह सातवीं जीत है।
IND vs PAK: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान को 64 रनों से धोया, दीप्ति ने झटके 5 विकेट
खबर विस्तार : -

IND vs PAK, Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के साथ की।  बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबला में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से करारी शिकस्त दी। भारत की जीत में ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana), विकेटकीपर-बैट्समैन ऋचा घोष की धमाकेदार पारी और दीप्ति शर्मा ( Deepti Sharma) और श्री चरणी की खतरनाक बॉलिंग का अहम योगदान रहा।

IND vs PAK: स्मृति मंधाना की तूफानी पारी

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पारी की शुरुआत करते हुए शेफाली वर्मा ने पहली ही बॉल पर छक्का लगाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। हालांकि, वह अपनी पारी जारी नहीं रख सकीं और उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर 6 रन बनाकर चलती बनी। इसके तुरंत बाद जेमिमा रोड्रिग्स भी 1 रन बनाकर दूसरे विकेट के तौर पर आउट हो गईं।

यहां से स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारतीय पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़कर टीम का स्कोर 109 रन तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर मंधाना का विकेट गिरा। मंधाना ने शानदार हाफ सेंचुरी बनाई और आउट होने से पहले 44 गेंदों पर 68 रनों की धमाकेदार पारी खेली । कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों पर 36 रन बनाए। वहीं पारी के आखिर में विकेटकीपर-बल्लेबाज रिचा घोष ने 17 गेंदों पर 34 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 5 चौके शामिल थे, जिससे भारतीय पारी 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन तक पहुंच गई। पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल और फातिमा सना ने दो-दो विकेट लिए, जबकि तस्मिया रुबाब और रमीन शमीम ने एक-एक विकेट लिया।

IND vs PAK: दीप्ति शर्मा ने झटके पांच विकेट 

171 रन का टारगेट हासिल करने उतरी पाकिस्तान की ओपनर मुनीबा अली और दूसरी बैट्समैन इंडियन बॉलर्स का सामना करने में फेल रहीं। मुनीबा ने 35 बॉल पर 41 रन बनाए। पाकिस्तान 17 ओवर में 106 रन पर ऑल आउट हो गई। इंडिया के लिए दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने खतरनाक बॉलिंग की। दीप्ति ने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लिए। चरणी ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए। शेफाली वर्मा ने एक विकेट लिया।

दीप्ति शर्मा ने इतिहास रचा, पूरे किए 350 विकेट

दीप्ति शर्मा ( Deepti Sharma), जिन्होंने चार ओवर में सिर्फ़ 10 रन देकर पांच विकेट लिए, को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 विकेट भी पूरे किए, और यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी महिला गेंदबाज़ बनीं। श्रीचरणी ने तीन विकेट लिए। पाकिस्तान पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाया। पाकिस्तान 17 ओवर में 106 रन पर ऑल आउट हो गया, और भारत ने यह मैच 64 रन से जीत लिया।

IND vs PAK Womens T20 World Cup 2026: दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेट कीपर), क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी।

पाकिस्तान: आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज़, गुल फिरोज़ा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब।

ये भी पढ़ेंः- New Zealand vs West Indies: कैंपबेल की तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

अन्य प्रमुख खबरें