Women's T20 World Cup : आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ रविवार को एजबेस्टन में खेला गया हाई-वोल्टेज मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान को दोहरा झटका लगा है। मैच में धीमा ओवर-रेट बनाए रखने के कारण पाकिस्तानी टीम पर उसकी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
आईसीसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी ट्रुडी एंडरसन ने यह जुर्माना तब लगाया जब समय की छूट को ध्यान में रखने के बावजूद पाकिस्तानी टीम तय लक्ष्य से एक ओवर पीछे पाई गई। खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 (जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े नियमों के उल्लंघन से संबंधित है) के अनुसार, अगर कोई टीम तय समय में पूरे ओवर नहीं फेंक पाती, तो खिलाड़ियों पर प्रत्येक कम ओवर के लिए उनकी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।
ऑन-फील्ड अंपायर क्लेयर पोलोसक और जैकलीन विलियम्स, थर्ड अंपायर एलोइस शेरिडन और फोर्थ अंपायर सू रेडफर्न ने यह आरोप लगाया था, जिसके बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने अपनी गलती मानते हुए प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया। ऐसे में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
भारत ने रविवार को बर्मिंघम में खेले गए इस मैच में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए थे। महज 18 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवाने के बाद भारत को कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 91 रन जुटाए। मंधाना 44 गेंदों में 2 छक्कों और 9 चौकों के साथ 68 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि हरमनप्रीत कौर ने 36 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। अंतिम ओवरों में तूफानी रफ्तार के साथ बल्लेबाजी करते हुए ऋचा घोष ने 17 गेंदों में 34 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट निकाले।
इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 17 ओवरों में सिर्फ 106 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली ने 35 गेंदों में 5 चौकों के साथ 41 रन की पारी खेली। उनके अलावा, आलिया रियाज ने 18 रन जुटाए। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 4 ओवरों में 10 रन देकर 5 विकेट निकाले। श्री चरणी को 3 और शेफाली वर्मा को 1 विकेट हाथ लगा।
अन्य प्रमुख खबरें
पीसीबी का नया फॉर्मूला, प्लेयरों को घरेलू क्रिकेट खेलने पर ही मिलेगा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
2026-06-16
2026-06-16
2026-06-15
Deepti Sharma ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया 'विश्व रिकॉर्ड', ऐसा करने वाली बनीं दुनिया की पहली गेंदबाज
2026-06-15
2026-06-14
2026-06-14
2026-06-14
2026-06-14
INDW vs PAKW Womens T20 WC 2026: महामुकाबले से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, कप्तान सना हुईं चोटिल
2026-06-14
2026-06-14
2026-06-14
किसी से भी हारो, मगर पाकिस्तान से नहीं...IND vs PAK महामुकाबले से पहले जेमिमा के बयान ने बढ़ाई धड़कनें
2026-06-13
Women's T20 World Cup : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
2026-06-13
Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने अचानक लिया संन्यास, कोहली ने किया भावुक पोस्ट
2026-06-13
2026-06-13