Australia vs Turkiye: फीफा वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया ने तुर्किए को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से दी शिकस्त

खबर सार :-
Australia vs Turkiye FIFA World Cup: तुर्की 24 साल बाद FIFA वर्ल्ड कप में लौटा था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उनका जश्न खराब कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप D के अपने पहले मैच में तुर्की को 2-0 से हराकर चौंका दिया। मैच के पहले हाफ में, नेस्टोरी इरंकुंडा ने शानदार शॉट से पहला गोल किया और तुर्की के डिफेंस को तोड़ दिया। इसके बाद, कॉनर मेटकाफ ने 75वें मिनट में दूसरा गोल करके ऑस्ट्रेलिया की जीत पक्की कर दी।
Australia vs Turkiye: फीफा वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया ने तुर्किए को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से दी शिकस्त
खबर विस्तार : -

Australia vs Turkiye FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। वैंकूवर के बीसी प्लेस में खेले गए ग्रुप डी के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए तुर्किए को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से करारी शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया के युवा गोलकीपर पैट्रिक बीच ने अपने इंटरनेशनल डेब्यू में बेहतरीन खेल दिखाया, जबकि नेस्टोरी इरंकुंडा (Nestory Irankunda)  और कॉनर मेटकाफ ने गोल करके टीम की यादगार जीत दिलाई। 

Australia vs Turkiye: शुरुआत से तुर्किए पर हावी रहा ऑस्ट्रेलिया 

शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम तुर्किए के डिफेंस पर हावी दिखी। उन्होंने लगातार हमले किए और आखिरकार मैच के 27वें मिनट में उन्हें पहली सफलता मिली। पॉल ओ'कॉनर-एंगस्टलर ने नेस्टोरी इरंकुंडा को शानदार पास दिया। इसके बाद इरंकुंडा ने एक डिफेंडर को छकाते हुए गोल किया और ऑस्ट्रेलिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। 

Nestory Irankunda

FIFA World Cup 2026: 20 साल के इरंकुंडा ने रचा इतिहास

20 साल के नेस्टोरी इरंकुंडा (Nestory Irankunda) फीफा वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इसके बाद तुर्किए ने बराबरी करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर पैट्रिक ने शानदार बचाव करते हुए बढ़त बनाए रखी। पहले हाफ के अंत में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे था। दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया ने और भी आक्रामक खेल दिखाया और तुर्किए के डिफेंस को बैकफुट पर धकेल दिया। 53वें मिनट में हैरी साउटर ने कॉर्नर किक पर हेडर से गोल करने की कोशिश की, लेकिन तुर्किए के गोलकीपर उगुरकन काकिर ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी। 

Australia beat Turkiye

ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार जीता FIFA World Cup का पहला मैच

56वें मिनट में तुर्किए के पास गोल करने का सुनहरा मौका था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर पैट्रिक बीच ने डाइव लगाकर अर्दा गुलेर के शॉट को रोक दिया। मेटकाफ ने मैच के 75वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को दोगुना कर दिया। मेटकाफ के गोल ने ऑस्ट्रेलिया की यादगार जीत पक्की कर दी। इसके बाद कई कोशिशों के बावजूद तुर्किए गोल नहीं कर सका। 2006 के बाद से FIFA वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया की यह पहली जीत है।

ये भी पढ़ें:-बड़ा उलटफेर: आखिरी सेकेंड के गोल से कतर ने छीनी स्विट्जरलैंड की जीत, फुटबॉल विश्व कप में रचा इतिहास!

अन्य प्रमुख खबरें