CSK Vs MI LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 44वां मैच शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच शनिवार को शाम 7:30 बजे MA चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच-पांच IPL खिताब जीतने वाली दो पूर्व चैंपियंस टीमें आज जब आमने-सामने होगी तो रोमांच अपने चरम पर होगा। इस सीज़न में यह दूसरी बार होगा जब ये दोनों टीमों की भिड़ंत होगी।
पिछली बार सीएसके ने एकतरफ़ा मुकाबले में मुंबई को हराया था। अब, हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम उस पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस मैच में सभी की नज़रें महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा पर भी टिकी होंगी। धोनी ने इस सीज़न में एक भी मैच नहीं खेला है, जबकि रोहित भी चोट के कारण अब तक वापसी नहीं कर पाए हैं।
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) बनाम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) दोनों ही लीग के इतिहास की सबसे सफल टीमें हैं। दोनों टीमों के पास 5-5 IPL खिताब हैं। हालांकि, मौजूदा सीज़न में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। सीएसके अभी 8 मैचों में 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर सातवें स्थान पर है। अगर टीम प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई करना चाहती है, तो उसे अपने बचे हुए 6 मैचों में से 5 मैच जीतने होंगे। इसलिए, उम्मीद है कि सीएसके अपने घरेलू मैदान पर मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए अपना सब कुछ झोंक देगी।
मुंबई इंडियंस की बात करे तो एमआई का प्रदर्शन तो चेन्नई से भी ज़्यादा खराब रहा है। मुंबई ने इस सीज़न में अपने 8 मैचों में से सिर्फ़ 2 ही जीत पाई है और अभी पॉइंट्स टेबल पर नौवें स्थान पर है। मुंबई का इतिहास रहा है कि वह ऐसी मुश्किल परिस्थितियों से उबरकर प्लेऑफ़ में जगह बनाती रही है। अगर टीम इस बार भी प्लेऑफ में पहुंचना चाहती है, तो उसे अपने बचे हुए सभी 6 मैच जीतने होंगे जिसकी शुरुआत सीएसके के खिलाफ़ मुकाबले से होगी। मुंबई को इस सीज़न के पहले मुकाबले में सीएस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जो उसके घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। मुंबई यकीनन उस पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।
फैंस यह जानने के लिए भी उत्सुक हैं कि क्या एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए और रोहित शर्मा मुंबई के लिए आज का मैच खेलेंगे या नहीं। CSK के कोच माइकल हसी ने कहा, "हमें उम्मीद है कि धोनी जल्द से जल्द वापसी करेंगे। मुझे नहीं पता कि यह शनिवार को होगा या उसके बाद वाले मैच में, लेकिन उनकी रिकवरी बहुत अच्छी चल रही है।" वहीं मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया कि रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से धीरे-धीरे उबर रहे हैं। फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम शनिवार को CSK के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टीम में रोहित को शामिल करने के बारे में फैसला लेगी।
आईपीएल (IPL) में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 40 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 मैचों में जीत हासिल की है।
पिच की बात करें तो, यह मैच पिच नंबर 5 पर खेला जाएगा। यह वही पिच है जिस पर पंजाब किंग्स ने 210 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज़ किया था। पिछले पांच मैचों में 192 रनों के औसत स्कोर के साथ यह पिच अब बैटिंग के लिए काफी अनुकूल हो गई है। चेन्नई में मैच के दौरान, तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम की बात करें तो बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है। पूरे दिन मौसम साफ़ और धूप वाला रहने की संभावना है। मैच शाम 7.30 बजे खेला जाएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, कार्तिक शर्मा, जैमी ओवरटन।
मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट।
अन्य प्रमुख खबरें
RR vs DC IPL 2026: राजस्थान ने दिल्ली के सामने रखी 226 रनों की चुनौती, शतक के चुके कप्तान रियान पराग
RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स से आज भिड़ंगे दिल्ली के धुरंधर, जानें हेड टू हेड, पिच और मौसम का हाल
GT vs RCB Highlights: गिल की सेना ने तोड़ा आरसीबी का घमंड, 4 विकेट से जीता गुजरात टाइटंस