Rahul Gandhi Allegations : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव में कथित रूप से 25 लाख से अधिक वोटों की 'चोरी' का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने इसे लेकर 'एच फाइल्स' नामक दस्तावेज़ का खुलासा किया और दावा किया कि यह धोखाधड़ी राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर हुई। राहुल ने कहा कि हरियाणा चुनाव से जुड़े संदेह उनके मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के अनुभवों से मेल खाते हैं।
इस आरोप पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखा पलटवार करते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया। रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी देश के संस्थानों को निशाना बना रहे हैं और इस तरह के आरोप देश की प्रतिष्ठा को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विदेशों में कुछ ताकतें राहुल गांधी को भारत की छवि को खराब करने के लिए इस्तेमाल कर रही हैं।
कांग्रेस ने रिजिजू के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। पार्टी की नेता कुमारी शैलजा ने इसे बेवकूफाना कहा और दावा किया कि इस तरह के बयानों से हरियाणा चुनाव में हुए वोट चोरी के मुद्दे से ध्यान नहीं भटकने दिया जाएगा। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग से इस मामले में स्पष्ट जवाब मांगा।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...