Republic Day parade: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित राष्ट्रीय परेड में गुजरात की झांकी ने एक बार फिर अपनी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और वैचारिक प्रस्तुति से देशवासियों का दिल जीत लिया। ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम’ थीम पर आधारित गुजरात की झांकी ने ‘पॉपुलर चॉइस अवॉर्ड’ श्रेणी में लगातार चौथे वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त कर नया इतिहास रच दिया।
इस वर्ष गुजरात राज्य के सूचना विभाग द्वारा प्रस्तुत झांकी में स्वतंत्रता आंदोलन की चेतना, वंदे मातरम के राष्ट्रवादी स्वर और स्वदेशी आंदोलन की भावना को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। झांकी में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी मंत्र तक की वैचारिक यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया।
केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा माईगॉव पोर्टल पर 26 जनवरी से 27 जनवरी रात 11:45 बजे तक आयोजित ऑनलाइन मतदान में गुजरात की झांकी ने पहले घंटे से ही बढ़त बना ली थी। कुल मतों में से 43 प्रतिशत वोट प्राप्त कर गुजरात ने पीपुल्स चॉइस कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश 9 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि अन्य 15 राज्यों को अपेक्षाकृत कम समर्थन मिला।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुजरात की झांकी को मिली यह सफलता राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने का परिणाम है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि लगातार चौथे वर्ष यह सम्मान मिलना गुजरात के लिए गर्व का विषय है और यह जनता के व्यापक समर्थन को दर्शाता है।
गुजरात की झांकी की ‘पॉपुलर चॉइस अवॉर्ड’ में विजय यात्रा की शुरुआत वर्ष 2023 में 74वें गणतंत्र दिवस से हुई थी। उस वर्ष ‘क्लीन ग्रीन एनर्जी युक्त गुजरात’ थीम पर आधारित झांकी ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य की अग्रणी भूमिका को प्रदर्शित किया था। वर्ष 2024 में ‘धोरडो-वर्ल्ड बेस्ट टूरिज्म विलेज’ थीम ने न केवल पॉपुलर चॉइस अवॉर्ड जीता, बल्कि ज्यूरी चॉइस में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया। 2025 में ‘आनर्तपुर से एकतानगर तक- विरासत से विकास का अद्भुत संगम’ झांकी ने आधुनिक विकास और प्राचीन विरासत के समन्वय को दर्शाया।
वर्ष 2026 में ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम’ थीम के साथ गुजरात की झांकी को मिले इस सम्मान से राज्य की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। आगामी 30 जनवरी को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में आयोजित गणतंत्र दिवस के समापन समारोह में केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री की उपस्थिति में गुजरात को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े नार्को-टेरर नेटवर्क पर NIA की बड़ी कार्रवाई, संपत्ति कुर्क
2026-06-16
Ayodhya Ram Mandir Donation Case: SIT जांच तेज, गरमाया राजनीतिक माहौल
2026-06-16
2026-06-16
ओमान में समुद्री हमले के बाद वतन लौटेंगे 21 भारतीय नाविक, राजदूत प्रशांत पिसे ने दी शुभकामनाएं
2026-06-16
NEET (UG) 2026 Re-exam: पेपर लीक और नकल गिरोहों पर केंद्र का बड़ा प्रहार, टेलीग्राम हुआ बैन
2026-06-16
2026-06-16
2026-06-15
2026-06-15
2026-06-15
बिहू पेपा समेत असम के 4 उत्पादों को मिला GI टैग, सीएम ने कहा- कारीगरों को मिलेंगे ज्यादा आर्थिक अवसर
2026-06-15
मणिपुर के कांगपोकपी में कुकी बहुल गांव पर हमला, तीन घायल, कड़ी कार्रवाई की मांग
2026-06-15
पीएम मोदी ने किया अमेरिका-ईरान समझौते का स्वागत, कहा-शांति और स्थिरता की बढ़ेगी उम्मीद
2026-06-15
रौशन आनंद को जमानत मिलते ही बंद हुई खान ग्लोबल कोचिंग, छात्र बोले- जल्द खत्म हो विवाद वरना....
2026-06-15
2026-06-15
महाराष्ट्र के सोलापुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन, 8 की मौत
2026-06-14