UPSC Prelims 2026 Cut-Off: देश की सबसे कठिन परीक्षा में से एक यूपीएससी 2026 का प्रीलिम्स कल समाप्त हुआ। देशभर में सैकड़ों केंद्र पर परीक्षा कराई गई, जिसमें लगभग 6 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा केंद्र से बाहर आने के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि इस साल का पेपर हर बार से काफी कठिन था। सिलेबस के जिस भाग से कम प्रश्न आने की उम्मीद थी, वहां से प्रश्न काफी ज्यादा आए थे। पेपर का स्तर मॉडरेट से कठिन था। एक अभ्यर्थी ने बताया प्रश्न काफी लंबे थे और कई सवालों में गहरी समझ की जरुरत थी, जिस कारण दूसरे प्रश्न हल करने में समय लग जाता था।
सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में डिसीजन मेकिंग से जुड़े प्रश्न बेहद टफ थे। विशेषज्ञों के विश्लेषण के मुताबिक 2026, GS Paper-I का लेवल मध्यम से कठिन था। पिछले साल के मुकाबले इस बार के प्रश्न ज्यादा पेचीदा थे। आंसर के लिए, जो विकल्प दिए गए थे, वो काफी कठिन थे, जिसे हल करने में काफी समय लग गया था। हालांकि पेपर कठिन होने के कारण इस साल कट-ऑफ कम होने के क्यास लगाए जा रहे हैं। बात करें पिछले साल के कट-ऑफ की तो जनरल की 92.66 और ओबीसी की कट-ऑफ 92.00, जबकि EWS के 89.34, SC की 84.00 और ST की 82.66 तक गई थी।
पिछले कुछ साल के कट-ऑफ पर नजर डालें तो साल 2023 में कट-ऑफ कम रहा, क्योंकि पेपर काफी कठिन था। जनरल कैटेगरी को पास होने के लिए 200 में से केवल 75.41 नंबर की जरुरत थी। हालांकि 2024 में कट-ऑफ काफी हाई गया था, क्योंकि इस साल पेपर काफी आसान था। हर कैटेगरी के कट-ऑफ में 12 से 17 नंबर का उछाल दर्ज किया गया था।
एक्सपर्ट के मुताबिक इस साल के यूपीएसई प्रिलिम्स में उन उम्मीदवार का पलड़ा भारी रहेगा, जिन्होंने परीक्षा हाल में अपना धैर्य बनाए रखा। पेपर काफी कठिन थे और ऐसे में लापरवाही न करते हुए, जिन छात्रों ने नेगेटिव मार्क्स से बचने की कोशिश की है, वही सेफ जोन में हैं। उम्मीद की जा रही है कि UPSC परीक्षा का प्रोविजनल आंसर-की कुछ दिनों में जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जून-जुलाई में आ सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
NHM Recruitment 2026: डेंटल सर्जन सहित 140 पदों पर निकली भर्ती, 3 जुलाई तक करें आवेदन
2026-06-15
NEET Admit Card 2026 डाउनलोड और फीस रिफंड को लेकर बड़ा अपडेट, जानें पूरी जानकारी
2026-06-15
2026-06-15
NEET-UG 2026 Re-Exam: नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
2026-06-15
ECIL Recruitment 2026: एम्स बिलासपुर में 33 पदों पर निकली भर्ती, 24 जून तक ऑफलाइन आवेदन का मौका
2026-06-11
NALCO Recruitment 2026: 268 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर
2026-06-09
SECL Recruitment 2026: टेलीकॉम/रेडियो मैकेनिक के 65 पदों पर भर्ती, 11 जून से आवेदन शुरू
2026-06-08
2026-06-08
2026-06-07
CBSE Second Exam results 2026: छात्रों का इंतजार खत्म, जून के मध्य में रिजल्ट आने की उम्मीद
2026-06-06
2026-06-06
Neet paper leak: नीट पेपर लीक आरोपी मनीषा इस गंभीर बीमारी जूझ रही, कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार
2026-06-06
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां निकली हैं भर्तियां, देखें पूरी प्रक्रिया
2026-06-03
JEE Advanced 2026 Result: जेईई रिजल्ट में IIT दिल्ली जोन का रहा दबदबा, शुभम कुमार ने किया टॉप
2026-06-01
2026-05-29